सैफ के बेटे संग डेटिंग की खबरें! श्वेता तिवारी की बेटी ने पाकिस्तान के लिए किया ये काम, बुरी तरह भड़के यूजर्स

श्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए फैंस के बीच मशहूर हैं। अकसर उनकी बेटी पलक को लोग उनकी बहन भी समझ बैठते हैं। समझें भी कैसे ना, श्वेता हैं ही इतनी खूबसूरत। एक्ट्रेस की बेटी पलक की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इन दिनों पलक एक बार फिर चर्चा में आई हैं। मगर इस बार वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, पलक तिवारी अपनी मां की ही तरह अकसर फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हर बार फैंस से उन्हें खूब तारीफ भी मिलती है। मगर इस बार पलक ने कुछ ऐसा कर दिया कि उन्हें तारीफ की जगह ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। असल में ट्रोलिंग के साथ साथ फैंस पलक से बेहद नाराज भी दिखे।

Shweta Tiwari daughter Palak Tiwari

दरअसल, हाल ही में पलक तिवारी ने एथनिक वीयर में एक शूट कराया। पलक इसमें बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पलक ने सूट पहना हुआ था और मिनिमल मेकअप किया हुआ था। ये तस्वीरें फैजा सकलेन ने शेयर की थीं, जो मशहूर पाकिस्तानी डिजाइनर हैं।

मगर देखते ही देखते पलक की इन तस्वीरों पर यूजर्स का गुस्सा जमकर फूट पड़ा। और सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी लोग उन्हें बुरा भला कहने लगे। दरअसल, फैंस पाकिस्तानी डिजाइन पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं कि उन्होंने शूट के लिए पलक को ही क्यों चुना। पाकिस्तान में तो एक से बढ़कर एक हसीनाएं हैं।

वहीं भारतीय यूजर्स पलक पर बुरी तरह से भड़के। उन्होंने कहा कि पलक को क्या जरूरत थी एक पाकिस्तानी डिजाइनर के लिए काम करने की। ये सरासर गलत है। पाकिस्तान के लिए कोई भी काम क्यों करें। वहीं पाकिस्तानी लोगों का कहना था कि जब भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को कोई मौका नहीं दिया जा रहा है तो पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों के लिए क्यों जगह बनाएं।

वहीं कईयों ने कहा कि क्या पाकिस्तान में कोई एक्ट्रेस या फिर मॉडल नहीं बची क्या जो भारत से इसे उठाकर ले आए। वैसे भी ये इतनी खूबसूरत नहीं है। इसमें कुछ भी खास नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+