'मैं 3 बार शादी कर चुकी हूं' श्वेता तिवारी ने विशाल आदित्य सिंह संग शादी पर तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा
Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी, उनसे तलाक के बाद एक्ट्रेस ने अभिनव कोहली से शादी की थी, लेकिन दोनों शादी ही नहीं टिक पाई।
Shweta Tiwari: तीसरी शादी पर बोलीं श्वेता तिवारी
हाल ही में श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनसे यह कयास लगाए गए कि श्वेता ने तीसरी बार शादी कर ली है। हालांकि, श्वेता ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी थी, लेकिन अब आखिरकार एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया।

Shweta Tiwari: श्वेता ने दिया बड़ा बयान
श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें इस सोशल मीडिया के बज़ और ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना था कि जब उनका करियर शुरू हुआ था, तब पत्रकारों द्वारा भी कलाकारों के बारे में खराब बातें लिखी जाती थीं। अब लोग सोशल मीडिया पर इतने व्यस्त रहते हैं कि उनकी याददाश्त सिर्फ 4 घंटे तक ही रहती है, फिर वे अगले मुद्दे पर चले जाते हैं। इसलिए, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
ये भी पढ़ें: क्या Shweta Tiwari हैं तीन बच्चों की मां? इस हसीना ने खोल दिया एक्ट्रेस का बड़ा राज, मिलती है एक दूसरे से शक्ल
'मैं पहले ही तीन बार शादी कर चुकी हूं'
इंटरव्यू में श्वेता ने तीसरी शादी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "इंटरनेट के हिसाब से तो मेरी हर साल एक नई शादी हो रही है, और मैं पहले ही तीन बार शादी कर चुकी हूं।" कुछ दिन पहले श्वेता की कुछ मॉफ्ड की हुई तस्वीरें वायरल हुई थीं। इनमें श्वेता को 'पहली रसोई' करती हुई और विशाल आदित्य सिंह के साथ हंसी-खुशी पति-पत्नी के रूप में पोज़ करते हुए दिखाया गया था। जिसके बाद ये चर्चा शुरू हो गई कि शायद श्वेता ने तीसरी शादी कर ली है।
विशाल आदित्य सिंह ने भी इन वायरल तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ये तस्वीरें देखीं, तो उन्हें हंसी आ गई। विशाल ने कहा कि उन्हें श्वेता के साथ अपनी दोस्ती को लेकर कुछ भी स्पष्ट करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोनों जानते हैं कि उनके बीच क्या है। उन्होंने ये भी बताया कि वह श्वेता को 'माँ' बुलाते हैं, और ये तस्वीरें उन्हें परेशान नहीं करतीं, बल्कि उन्हें बहुत हंसी आती है।
ये भी पढ़ें: 'हर तीसरे लड़के को कर रही डेट', बेटी पलक पर क्या बोल गईं Shweta Tiwari, इब्राहिम को लेकर कही ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications