19 की उम्र में श्वेता तिवारी से हुई थी कौन सी बड़ी गलती? मिला ऐसा दर्द, कहा- 'मां ने रोका था लेकिन उसने....'
Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी इन दिनों स्क्रीन पर भले ही कम नजर आती हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं।
राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की लव मैरिज
श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था।

श्वेता तिवारी को मारते-पीटते थे पहले पति
श्वेता तिवारी ने पहले पति राजा पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। श्वेता का कहना था कि राजा उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे। वह उन्हें मारते पीटते थे और उनसे पैसे भी मांगते थे। श्वेता तिवारी ने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में अपने पहले पति राजा चौधरी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
श्वेता तिवारी की मां ने दी थी ऐसी सलाह
-श्वेता तिवारी ने कहा- मेरी मां ने पहले ही कहा था कि जो बंदा कमाने से पहले ही शादी कर लेता है, वह गृहस्थी नहीं चला सकता है। वो पूरी जिंदगी कभी नहीं कमाएगा। उससे शादी मत करो और सोचो कि तुम क्या कर रही हो। मां ने शादी से रोका था लेकिन उसने मुझे प्यार में डाल दिया था।
-श्वेता तिवारी ने कहा- उस वक्त मैंने मां से कहा था कि क्या हुआ अगर वो नहीं कमाते हैं। मैं कमाउंगी और उनका पूरा ध्यान रखूंगी। हालांकि 19 साल की लड़की के लिए ये सब कहना बहुत आसान था। मुझे उस वक्त कहां पता था कि जिंदगी कौन सा रूप दिखाती है। 19 साल की लड़की को ये सब कहां समझ में आता है।
'पार्टनर चाहिए, बच्चा गोद नहीं ले रही हूं'
श्वेता तिवारी ने आगे कहा- एक लड़की को शादी से पहले ये समझना होगा कि वो क्या करने जा रही है। इसका परिणाम क्या होगा। आपको पार्टनर चाहिए, आप बच्चा गोद नहीं ले रहे हैं। पार्टनर का मतलब होता है हर चीज हाफ। खुशियां, गम, घर के बिल, मोबाइल, सबकुछ।
'19 साल की उम्र में की थी बड़ी गलती'
-श्वेता तिवारी ने कहा- पहले मैंने 19 साल की उम्र में ये गलती की और फिर बड़ी होने के बाद भी मुझसे गलती हुई। जो लड़कियां मेरी तरह बेवकूफ होती हैं, वो सोचती हैं की वो कमा रही हैं। उन्हें किस बात की चिंता। जो लड़कियां आत्मनिर्भर होती हैं, उनके पास सबकुछ होता है। बस उन्हें इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है।
-श्वेता तिवारी ने कहा- मुझे उनसे कभी कुछ नहीं चाहिए था। मैं खुद बहुत कुछ कर सकती थी लेकिन ऐसी लड़कियां अक्सर अपनी खुशियों की चाभी अपने पतियों के हाथों में दे देती हैं, जिसके बाद सबकुछ बिगड़ने लग जाता है।












Click it and Unblock the Notifications