43 की उम्र में श्वेता तिवारी की जिंदगी में आई ऐसी खुशी, कहा- मैं इस चीज के लिए तैयार हूं

Shweta Tiwari: टीवी की दुनिया से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक अपना जलवा बिखेरने वाली फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। श्वेता तिवारी ने एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाया था और उसी की वजह से उन्हें घर घर में पॉपुलैरिटी मिली थी।

वेब सीरीज में नजर आएंगी श्वेता तिवारी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस श्वेता तिवारी काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट शोज में काम किया है। टीवी के अलावा श्वेता वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

Shweta Tiwari

अब डॉन बनेंगी श्वेता तिवारी
हाल ही में श्वेता तिवारी ने खुलासा किया है कि वह करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ अपनी अगली वेब सीरीज में नजर आने वाली है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में श्वेता तिवारी को रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' वेब सीरीज में देखा गया था। इसके बाद वह अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं।

करण जौहर के साथ काम करेंगी श्वेता
श्वेता तिवारी ने खुलासा किया है कि वह अब बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के साथ भी काम कर रही हैं। आपको बता दें कि करण जौहर ने इससे पहले भी कई पॉपुलर टीवी एक्टर्स के साथ काम किया है, जिनमें किल और क्षिति जोग में लक्ष्य, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अर्जुन बिजलानी, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, श्रद्धा आर्य, सृति झा और अरिजीत तनेजा का नाम शामिल हैं।

'मैं छोटे रोल के लिए तैयार रहती हूं'
श्वेता तिवारी ने न्यूज18 के साथ बातचीत में फिल्म निर्माता के प्रोडक्शन हाउस के साथ अपनी अगली फिल्म के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा- मैं धर्मा प्रोडक्शंस की आने वाली वेब सीरीज में काम कर रही हूं। उसमें मैं एक डॉन का किरदार निभाऊंगी, जो साड़ी पहनती है और सिगरेट पीती है।

'वो करो जो तुम्हे पसंद है'
ये किरदार मुझे बहुत ही चैलेंजिंग लगा इसीलिए मैं इसे करना चाहती थी। श्वेता तिवारी ने आगे कहा- मैं अपने करियर में हमेशा छोटे रोल के लिए तैयार रहती हूं। मैंने हमेशा अपने आप से कहा है, वो करो जो तुम्हें पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+