बच्चन परिवार का ये शख्स डेब्यू करने के लिए है तैयार! श्वेता बच्चन ने किया खुलासा, कहा- 'मैं चाहती हूं कि...'

Shweta Bachchan Navya Naveli Nanda: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी उम्मीद करते हैं कि सेलेब्स के बच्चे भी नक्शेकदम पर चलकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखें। वहीं बच्चन परिवार की बात करें तो हाल ही नव्या नवेली नंदा के भाई ने फिल्म द आर्चीज से डेब्यू किया था। लेकिन नव्या की बात करें तो वह इन सबसे अलग हैं।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अपना पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या 2' चलाती हैं इसके अलावा 26 साल की उम्र में उन्होंने अपना एनजीओ शुरू किया है। हालांकि एक बार फिर नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब इस मामले में उनकी मां श्वेता बच्चन ने चुप्पी तोड़ी है।

Shweta Bachchan

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक इवेंट के दौरान श्वेता बच्चन नंदा से उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा के बॉलीवुड में एंट्री करने के बारे में पूछा गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि नव्या जो काम करती है, उससे आप अच्छी तरह परिचित हैं और उसके हाथ खाली हैं। मुझे नहीं लगता कि उसके लिए बॉलीवुड कोई रास्ता है।"

इससे पहले श्वेता बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ कहा था कि वह नहीं चाहती कि उनकी बेटी नव्या को किसी भी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़े। इसलिए वह जो भी काम कर रही हैं वही उनके लिए बेहतर है। इसका मतलब साफ है कि नव्या का फिलहाल बॉलीवुड में डेब्यू करने का कोई प्लान नहीं है।

नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार साथ में पार्टी में देखा गया है। हालांकि नव्या और सिद्धांत ने इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। बता दें कि, नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपने परिवार के साथ फोटोज शेयर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+