क्या ऐश्वर्या राय से नाराज हैं उनकी ननद श्वेता बच्चन? दोनों के बीच क्या हुई थी बात?
Aishwarya Rai and Shweta Bachchan: पिछले कुछ समय से कहा जा रहा है कि पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार (Bachchan Family) के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ये बात ऐश्वर्या राय के जन्मदिन के बाद से ज्यादा तेजी से फैल रही है। दरअसल ऐश्वर्या राय के जन्मदिन की पार्टी में बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। यहां तक कि पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी दिखाई नहीं दिए थे।
बिग बी ने बेटी श्वेता को दिया बंगला
वहीं जन्मदिन की पार्टी के बाद ही अचानक बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित अपना खास बंगला 'प्रतीक्षा' अपनी लाडली बेटी श्वेता बच्चन को गिफ्ट कर दिया था। इसके बाद ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते में दरार वाली खबर और तेजी से फैलने लगी। लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि ऐश्वर्या राय जल्द ही बच्चन परिवार से अलग हो जाएंगी।

ऐश्वर्या राय और श्वेता बच्चन का रिश्ता
आपको बता दें कि बहुत पहले से ही ये कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और और उनकी ननद श्वेता नंदा के बीच कभी भी संबंध सही नहीं रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता नंदा के बीच कोई खास रिश्ता नहीं है। दोनों साथ में कम ही नजर आते हैं। कहा जाता है कि श्वेता बच्चन के साथ अक्सर कई बातों पर श्वेता नंदा की बहस हो चुकी है।
ननद और भाभी के बीच तकरार
वहीं खबर है कि श्वेता नंदा को अपने भाई अभिषेक का ऐश्वर्या राय से शादी करना भी पसंद नहीं था। कहते हैं कि इसी कारण के चलते ऐश्वर्या राय और श्वेता नंदा कभी भी एक साथ कहीं नजर नहीं आते हैं। ननद और भाभी एक दूसरे के बारे में कैमरे पर न ही कुछ कहते हैं और न ही कोई कमेंट करना पसंद करते हैं।
ऐश्वर्या राय की ये चीज श्वेता बच्चन को नहीं है पसंद
आपको बता दें कि करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' में रैपिड फायर राउंड में एक सवाल का जवाब देते हुए श्वेता नंदा ने बताया था कि उनकी भाभी ऐश्वर्या राय एक बेहतरीन मां हैं और सेल्फ मेड स्ट्रॉन्ग वूमेन भी हैं। उनकी ये बात घर में सभी को पसंद है। बस वह फोन और मैसेज का जल्दी जवाब नहीं देती हैं और उनकी ये चीज सबको बुरी लगती है।
जया बच्चन भी ऐश्वर्या राय से हैं परेशान
श्वेता बच्चन ने चैट शो में कहा था कि उनकी भाभी ऐश्वर्या राय की कई बुरी आदतों से उनकी मां जया बच्चन भी परेशान रहती हैं। श्वेता नंदा ने साफ कहा था कि उनकी भाभी ऐश्वर्या जल्द ही किसी के फोन या मैसेज का जवाब नहीं देती हैं और ऐसा वह घरवालों के साथ भी करती हैं।
कमाई के मामले में ऐश्वर्या से पीछे हैं श्वेता
श्वेता कमाई के मामले में अपनी भाभी ऐश्वर्या राय से अभी भी काफी पीछे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति करीब 100 मिलियन डॉलर यानी 828 करोड़ रुपये के आसपास है। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के साथ साथ ब्रैंड एंडोर्समेंट भी करती हैं जिससे उनकी काफी मोटी कमाई होती है। वहीं श्वेता नंदा के पास करीब 170 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications