जिस हसीना संग उड़ी शुभमन गिल की शादी की खबरें, उसने खोले इंडस्ट्री के काले चिट्ठे, कही ये बात
Shubman Gill marriage: मशहूर क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम बीते दिनों न जाने कितनी हसीनाओं संग जुड़ा। पहले सारा अली खान और फिर सारा तेंदुलकर के साथ क्रिकेटर की डेटिंग की अफवाहें उड़ी। अब हाल ही में शुभमन को लेकर खबरें आईं कि वे शादी करने वाले हैं वो भी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित संग। शादी की खबरें उड़ीं तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। हालांकि जल्द ही एक्ट्रेस ने इन खबरों पर रिएक्शन भी दे दिया।
बीते दिनों से शुभमन की रिद्धिमा संग शादी की खबरें चल रही थीं। अब इन्हीं खबरों पर रिद्धिमा का बयान सामने आया है। एक्ट्रेस ने शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है।

क्या सात फेरे लेंगे शुभमन?
खबरें थीं कि शुभमन गिल औऱ रिद्धिमा पंडित इस साल यानी साल 2024 के अंत तक सात फेरे लेने वाले हैं। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन खबरों पर अब रिद्धिमा ने चुप्पी तोड़ी और एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं जब सोकर उठी तो देखा कि मुझे पत्रकारों के कई सारे कॉल्स आए हुए थे। जो मुझसे मेरी शादी के बारे में पूछ रहे थे।
रिद्धिमा ने तोड़ी चुप्पी
मगर मैं बता दूं कि मेरी कोई शादी नहीं होने वाली है। अगर मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ होगा तो मैं आगे आकर खुद आप लोगों को बताऊंगी। मैं खुद इस खबर को अनाउंस करूंगी। फिलहाल इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है।
बताते चलें कि रिद्धिमा पंडित को बहू हमारी रजनीकांत सीरियल से फेम मिला था। एक्ट्रेस ने इसके अलावा एक और शो किया था- खतरा-खतरा-खतरा। इसके अलावा एक्ट्रेस बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं।
एक्ट्रेस ने खोली इंडस्ट्री की पोल
न्यूज 18 से खास बातचीत करते हुए रिद्धिमा ने बताया कि ये बहुत दुखद है कि कोई भी टेलीविजन पर हो रहे अब्यूज के बारे में बात नहीं करता। एक्ट्रेस ने किसी का नाम तो नहीं लिया मगर एक घटना का जिक्र जरूर किया, जिसमें एक एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने अस्पताल में भर्ती उनकी मां से रिद्धिमा को मिलने नहीं दिया था।
क्या बोलीं रिद्धिमा?
एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कई सारी ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में कोई भी बात नहीं करता।जब मां बीमार थी तो मैंने उनसे कहा कि मुझे सुबह 9 बजे की शिफ्ट में रखें ताकि मैं अपनी मां से मिल सकूं और फिर शूटिंग के लिए आ सकूं या अगर वे चाहते हैं कि मैं सुबह 7 बजे शूटिंग करूं, तो उन्हें मुझे शाम 4 बजे जाने की इजाजत देनी चाहिए। मैंने उनसे कहा कि मैं एक्स्ट्रा घंटे दे सकती हूं लेकिन मुझे इसकी परमिशन नहीं दी गई। ये बिल्कुल क्रूर था।












Click it and Unblock the Notifications