थूकने वाले विवाद पर शाहरुख खान के सपोर्ट में आईं श्रुति हासन,बोलीं- इस आदमी से प्यार ....
नई दिल्ली, 08 फरवरी। सुर कोकिला के अंतिम दर्शन के समय शाहरुख खान भी पहुंचे और उन्होंने दोनों हाथों से पहले दुआ पढ़ी और बाद फूक मारी। इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका वीडियो देखकर ट्रोल करना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि शाहरुख ने लता मंगेशकर के पार्थिक शरीर पर थूका। हालांकि तुरंत शाहरुख खान के फैंस और उनके समर्थकों ने जवाब देते हुए कहा वो 'थूक' नहीं, 'फूंक' थी। उर्मिला मांतोडकर और राखी सावंत के बाद अब एक्टर और नेता कमल हासन की एक्ट्रेस बेटी श्रुति हासन भी शाहरुख खान के समर्थन में आ गईं हैं।

श्रुति हासन ने शाहरुख खान का फेवर करते हुए की तारीफ
श्रुति हासन ने शाहरुख खान के लिए अपना ना केवल समर्थन किया बल्कि उनकी प्रसंशा करते हुए एक फोटो भी शेयर की और बताया कि एक कलाकार ने महान गायिका को अंतिम सम्मान दिया था जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया।
Recommended Video

शाहरुख की फोटो शेयर कर लिखी ये बात
सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर श्रुति ने खान की एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की और लिखा, "इस आदमी से प्यार करो। हमेशा हमेशा।

शाहरुख खान पर कथित रूप से "थूकने" के लिए ट्रोल किया
बता दें लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में शाहरुख को दुआ के लिए हाथ उठाते हुए देखा जा सकता है। शाहरुख खान ने भी पुष्पांजलि अर्पित की और दुआ पढ़ने के बाद अपने मुंह से फूक मारी और मंगेशकर के पार्थिक शरीर को झुक कर नमन किया। दुआ के बाद फूंक मारना पवित्र हिस्सा होता है,लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने शाहरुख खान पर कथित रूप से "थूकने" के लिए ट्रोल किया।

कुछ लोगों ने शाहरुख की तारीफ की
दुआ के बाद फूंक मारना पवित्र हिस्सा होता है,लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने शाहरुख खान पर कथित रूप से "थूकने" के लिए ट्रोल किया। हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के समय शाहरुख खान मार्मिक हावभाव देखकर उनकी सराहना की।












Click it and Unblock the Notifications