Madhuri Dixit Birthday: डॉ. नेने ने माधुरी को प्यार भरे अंदाज में किया विश, बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला
मुंबई, 15 मई: माधुरी दीक्षित आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। इस उम्र में भी अपनी अदाओं से लोगों के दिल की धड़कने बढ़ाने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को बधाई देने वालों की लाइन लगी है। देशभर के लोग उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इस मौके पर माधुरी के पति श्रीराम नेने उनके लिए कुछ खास लाइनें लिखी हैं। डॉ. नेने ने माधुरी को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया है।

'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट और...
डॉ. नेने ने माधुरी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर एक प्यार भरा नोट लिखा है। डॉ. नेने ने लिखा, 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट और मेरी सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम बेस्ट चीजें ही डिजर्व करती हो। उम्मीद करता हूं कि आने वाले साल बेहतरीन हों और हम हमेशा साथ रहें। हैप्पी बर्थडे सोलमेट्स।'

माधुरी ने हार्ट इमोजी के साथ किया रिप्लाई
पति के इस प्यार भरे पोस्ट पर माधुरी ने भी अपना प्यार लुटाया है। माधुरी ने हार्ट इमोजी के साथ इस पोस्ट पर रिप्लाई किया है। डॉक्टर नेने की इस पोस्ट पर माधुरी के कई फैंस उन्हें खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे क्वीन।'

माधुरी ने श्रीराम नेने से शादी कर सबको चौंका दिया था
माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने तीन साल की उम्र से ही कथक सीखना शुरू कर दिया था। कई हिट फिल्में का हिस्सा रहीं माधुरी दीक्षित के देश ही नहीं विदेश में भी लाखों फैंस हैं। माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को श्रीराम नेने से शादी कर सबको चौंका दिया था। फिल्मी दुनिया को भी अलविदा कह दिया। शादी के बाद माधुरी यूएस चली गईं और उनकी जिंदगी एकदम बदल गई।












Click it and Unblock the Notifications