'मैं जिंदा हूं और मुझे....', श्रेयस तलपड़े की मौत की झूठी खबर ने मचाई तबाही, एक्टर ने कही ऐसी बात
Shreyas Talpade: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि उन्हें लेकर एक झूठी पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही थी। इस पोस्ट में एक्टर की फेक डेथ न्यूज के बारे में बताया गया था। ये खबर देखने के बाद श्रेयस के फैंस शॉक्ड हो गए थे।
श्रेयस तलपड़े की मौत की झूठी खबर
वहीं जैसे ही श्रेयस तलपड़े को इस फेक न्यूज के बारे में पता चला तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि वो जिंदा हैं, खुश हैं और बिल्कुल हेल्दी हैं। इसी के साथ एक्टर ने अपने चाहनेवालों को धन्यवाद भी दिया है।

श्रेयस ने पोस्ट में लिखी ऐसी बात
श्रेयस तलपड़े ने पोस्ट में लिखा है- मैं सभी को ये बताना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं, खुश हूं और बिल्कुल हेल्दी हूं। मुझे उस पोस्ट के बारे में पता चला जिसमें मेरी डेथ का दावा किया जा रहा था। मैं समझता हूं कि ह्यूमर का अपनी एक जरूरत है, पर जब इसका गलत इस्तेमाल किया जाता है तो इससे काफी नुकसान पहुंच सकता है।
श्रेयस ने कहा- हर वक्त मजाक अच्छा नहीं होता
श्रेयस ने आगे लिखा है- फेक न्यूज को किसी ने मजाक के तौर पर शुरू किया था, लेकिन अब उससे सभी टेंशन में आ गए हैं और उन लोगों के इमोशन के साथ खेल रही है, जो मेरी परवाह करते हैं, खासतौर पर मेरी फैमिली के साथ।
'मेरी छोटी बच्ची परेशान हो गई है'
श्रेयस तलपड़े ने लिखा है- मेरी छोटी बच्ची है जो हर रोज स्कूल जाती है, वो मेरी सेहत को लेकर चिंता में है और मुझसे लगातार सवाल कर रही है। वो जानना चाहती है कि मैं ठीक हूं। ये झूठी खबरें उसे और दुखी करती हैं और ज्यादा सवाल करने के लिए मजबूर करती हैं। जो लोग इस तरह का कंटेंट पुश कर रहे हैं, वो इसे रोक दें और इससे पड़ने वाले प्रभाव के बारे में सोचे।
'मैं जिंदा हूं और बिल्कुल ठीक हूं'
एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा है- कुछ लोग वास्तव में मेरी सेहत के लिए प्रार्थना करते हैं और हास्य को इस तरह से यूज करते हुए देखना दिल दुखाने वाला है। जिस शख्स को टारगेट किया जा रहा है वो तो इससे प्रभावित होता ही है। साथ में वो लोग भी प्राभवित होते है जो उससे जुड़े हैं जैसे फैमिली और खासतौर पर छोटे बच्चे जो इस सिचुएशन को पूरी तरह समझ भी नहीं पा रहे हैं।
शूटिंग के दौरान श्रेयस तलपड़े को आया था हार्ट अटैक
श्रेयस तलपड़े ने लिखा- प्लीज इसे रोक दें। ऐसा किसी के साथ न करें। मैं नहीं चाहता कि ये आपके साथ हो तो प्लीज सेंसिटिव बनिए। आपको बता दें कि श्रेयस तलपड़े की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग के दौरान एक्टर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। हालांकि अब एक्टर पूरी तरह से ठीक हैं और काम पर वापसी कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications