श्रेया घोषाल का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ हैक, सिंगर ने दर्द बयां करते हुए अपने फैंस से को दी ये चेतावनी
Shreya Ghoshal News: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल बड़ी परेशानी में फंस गई हैं। जिसका खुलासा श्रेया घोषाल ने खुद किया है। श्रेया घोषाल ने खुलासा किया है उनका सोशल मीडिया हैक हो गया है। वो बहुत कोशिश कर रही हैं लेकिन वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट को ऑपरेट नहीं कर पा रही हैं और ना ही डिलीट नहीं कर पा रही हैं।
अपनी मधुर आवाज से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली सिंगर घोषाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी परेशानी शेयर की है इसके साथ ही अपने प्रशंसकों को चेतावनी भी दी है।

श्रेया घोषाल ने बताया 13 फरवरी से, वह अपने एक्स अकाउंट से बाहर हो गई हैं। हैक होने के बाद से वो अपने अकाउंट को एक्सेस करने या यहां तक कि डिलीट कर नहीं पा रही हैं। श्रेया घोषाल ने बताया कि एक्स प्लेटफ़ॉर्म की हेल्प टीम के साथ उन्होंने कई बार बात की लेकिन समस्या बनी हुई है।
श्रेया घोषाल ने लिखी ये पोस्ट?
श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा "मैंने एक्स टीम तक पहुंचने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास किए हैं लेकिन कुछ ऑटो-जेनरेटेड प्रतिक्रियाओं के अलावा कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मैं अपना अकाउंट डिलीट भी नहीं कर पा रही हूं क्योंकि मैं अब लॉग इन नहीं कर सकती।"
श्रेया ने अपने प्रशंसकों को चेतावनी
अपनी आपबीती साझा करने के अलावा सिंगर श्रृेया घोषाल ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को संभावित फ़िशिंग घोटालों के बारे में चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा "कृपया किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या उस खाते से लिखे गए किसी भी संदेश पर विश्वास न करें। वे सभी स्पैम और फ़िशिंग लिंक हैं। अगर मेरा अकाउंट ठीक हो जाता है और सुरक्षित है तो मैं व्यक्तिगत रूप से एक वीडियो के माध्यम से अपडेट करूंगी।"












Click it and Unblock the Notifications