Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हँसती है तो चुड़ैल जैसी लगती है' श्रद्धा कपूर को लेकर डायरेक्टर ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Shraddha Kapoor: दिनेश विजान की लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी सीरीज़ स्त्री की शुरुआत 2018 में हुई थी, जिसमें श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद श्रद्धा कपूर साल 2024 में रिलीज़ हुई स्त्री 2 में में दोबारा अहम भूमिका में दिखीं। स्त्री 2 ने दर्शकों का दिल जीता और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई।

हाल ही में स्त्री और स्त्री 2 के निर्देशक अमर कौशिक का एक इंटरव्यू वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने श्रद्धा कपूर की कास्टिंग को लेकर ऐसा बयान दिया जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। अमर कौशिक ने बताया कि निर्माता दिनेश विजान ने एक बार उनसे कहा था कि श्रद्धा की हँसी "चुड़ैल" जैसी लगती है और इसी कारण उन्हें स्त्री में कास्ट किया गया।

Shraddha Kapoor

क्या बोले अमर कौशिक?
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के साथ बातचीत में अमर कौशिक ने कहा,"श्रद्धा की कास्टिंग का पूरा क्रेडिट दिनेश विजान को जाता है। वह किसी फ्लाइट में श्रद्धा से मिले थे और वहीं उन्होंने श्रद्धा की हँसी को नोटिस किया।"
अमर ने आगे कहा, "दिनेश ने मुझसे कहा था अमर, जब श्रद्धा हँसती है ना, तो एकदम चुड़ैल जैसी लगती है। सॉरी श्रद्धा। फिर जब मैं श्रद्धा से मिला, तो सबसे पहले यही कहा ज़रा हँसो।" अब अमर कौशिक का ये बयान श्रद्धा के फैंस को पसंद नहीं आया और इस मामले में एक बड़ी बहस छिड़ गई है।

ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor और राहुल मोदी के रिश्ते की खुली पोल, एक्ट्रेस को फोन के वॉलपेपर में दिखा सबकुछ

फैंस ने जताई नाराज़गी
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर के फैंस भड़क उठे। X (पहले ट्विटर) पर कई यूज़र्स ने इसे श्रद्धा का अपमान बताया और फिल्ममेकर्स पर तंज कसा। एक यूज़र ने लिखा,"ये मर्द कभी भी श्रद्धा की एक्टिंग या मेहनत की तारीफ नहीं करेंगे, बस ऐसे ही घटिया बातें करते हैं।"एक अन्य यूजर ने लिखा, "पहले फिल्म को श्रद्धा के नाम पर प्रमोट करते हैं, करोड़ों कमाते हैं और फिर इंटरव्यू में उनका मज़ाक उड़ाते हैं।" एक यूज़र ने लिखा, "अब तो ऐसा लग रहा है कि ये लोग सिर्फ उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। वो बहुत ज़्यादा अच्छी है इन लोगों के लिए।"

फैंस का कहना है कि इससे पहले अपारशक्ति खुराना ने भी श्रद्धा को लेकर हल्की टिप्पणी की थी, और अब अमर कौशिक। क्या ये नया ट्रेंड बन गया है कि अपनी ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस का पब्लिकली अपमान किया जाए? लोगों का कहना है कि पहले श्रद्धा के नाम पर फिल्म को प्रमोट किया गया और अब उसी पर तंज कसे जा रहे हैं। श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उनकी एक्टिंग को भी लोग काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि फैंस उनके साथ इस तरह का बर्ताव देखकर निराश हैं।

ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने खरीदी लग्जीरियस Lexus कार, करोड़ों में कीमत, फिल्मों के अलावा कैसे कमाती हैं पैसें?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+