Shraddha Kapoor और राहुल मोदी के रिश्ते की खुली पोल, एक्ट्रेस को फोन के वॉलपेपर में दिखा सबकुछ
Shraddha Kapoor Phone Wallpaper: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन दोनों को अक्सर पार्टी और इवेंट्स में साथ देखा जाता है।
श्रद्धा कपूर ने भले ही अब तक राहुल मोदी संग अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है लेकिन अब उनके फोन के वॉलपेपर ने सारी पोल खोलकर रख दी। हाल ही में श्रद्धा का एक वीडियो सामने आया जिसमें राहुल मोदी उन्हें प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं।

2 मार्च, रविवार को श्रद्धा कपूर को मुंबई में स्पॉट किया गया। जब फैंस और फोटोग्राफर्स उनके साथ तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए उनके पास पहुंचे, तो उनके फोन के वॉलपेपर ने फैंस का ध्यान खींचा। वीडियो को ज़ूम करके देखने पर पता चला कि यह एक रोमांटिक मिरर सेल्फी थी, जिसमें राहुल मोदी एक्ट्रेस को पीछे से गले लगा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor और राहुल मोदी जल्द करेंगे शादी? परिवार वालों ने दी रिश्ते को मंजूरी!
दोनों की फोटो देखकर ऐसा ही लग रहा है कि वह एक दूसरे के प्यार में डूबे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस मान रहे हैं कि श्रद्धा ने इशारों-इशारों में राहुल मोदी संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया। फिलहाल एक्ट्रेस की इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
पहले भी चर्चा में था वॉलपेपर
इससे पहले भी श्रद्धा के फोन वॉलपेपर की एक झलक सोशल मीडिया पर देखी गई थी, लेकिन तब तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं थी। श्रद्धा और राहुल अपनी आउटिंग्स की तस्वीरें अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर भी शेयर करते रहते हैं।
श्रद्धा कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म स्त्री 2 में नजर आई थीं। जिसने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्त्री 2 के बाद उनके कृष 4, भेड़िया 2, नो एंट्री 2, और नागिन जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं।
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! एक्ट्रेस ने कहा- 'दिल रख ले लेकिन...'












Click it and Unblock the Notifications