बॉयफ्रेंड संग फ्लाइट में दिखीं Shraddha Kapoor, कपल की ट्विनिंग देख फैंस हुए खुश, क्या जल्द होगी शादी?

Shraddha Kapoor Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर अपने डेटिंग रूमर्स की वजह से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस का नाम राइटर राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए थे। जिसके बाद कपल अहमदाबाद में एक शादी में भी साथ नजर आए। अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें इस जोड़ी का प्यारा सा पल कैद हुआ है।

इस वायरल वीडियो में श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को एक इकोनॉमी फ्लाइट में देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों एक्ट्रेस के फोन को देखते हुए किसी गहरे विचार में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों एकसाथ काफी क्यूट लग रहे हैं। कपल की ट्विनिंग देख फैंस को लगने लगा कि इनका रिश्ता पक्का है।

Shraddha Kapoor Rahul Mody

ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor और राहुल मोदी जल्द करेंगे शादी? परिवार वालों ने दी रिश्ते को मंजूरी!

इस वायरल वीडियो में श्रद्धा और राहुल दोनों को सफेद रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए देखा गया। अभिनेत्री ने सफेद शर्ट के साथ काले रंग की पैंट और सफेद स्नीकर पहने थे। इसके साथ ही, उन्होंने घड़ी, मोती की बालियां पहनी थी और बालों को बांधा हुआ था। वहीं, राहुल ने सफेद टी-शर्ट और नीले डेनिम में उन्हें कॉम्प्लीमेंट किया था।

कुछ दिन पहले, श्रद्धा और राहुल को अहमदाबाद में एक शादी में देखा गया था। वायरल वीडियो में श्रद्धा स्टेज पर जाती हुई नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने दुल्हन और दूल्हे के साथ-साथ उनके परिवारों से भी मुलाकात की, जबकि राहुल उनके पीछे चल रहे थे। बाद में, दोनों को नए कपल के साथ पोज देते हुए भी देखा गया।

हालांकि अब तक श्रद्धा और राहुल ने अपनी लिंक-अप अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दोनों के अफेयर की खबरों को तब हवा मिली जब अभिनेत्री ने पिछले साल जून में राहुल के साथ एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, "दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।" तभी से वह अक्सर राहुल के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि, राहुल मोदी एक स्क्रीनराइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। उन्होंने लव रंजन की फिल्मों जैसे प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी में भी साथ काम किया है। उन्होंने श्रद्धा और रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार भी लिखी है। इस फिल्म के दौरान ही राहुल और श्रद्धा की पहली मुलाकात हुई थी।

ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! एक्ट्रेस ने कहा- 'दिल रख ले लेकिन...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+