मैसी हेयर और शॉर्ट ड्रेस में Shraddha Kapoor ने करवाया फोटोशूट, पिंक-पिंक रखी थीम

श्रद्धा कपूर ने बेहद ही खूबसूरत फोटोशूट करवाया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में श्रद्धा ने व्हाइट डीप नेक मिनी ड्रेस पहना हुआ है।

मुंबई, 29 मई : बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नेचुरल ब्यूटी हैं। एक्ट्रेस खूबसूरत होने के साथ-साथ एक बेहतरीन अभिनेत्री भी हैं। अभिनेत्री जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए श्रद्धा स्पेन रवाना होने वाली हैं। अपनी अगली फिल्म को लेकर विदेश रवाना होने से पहले श्रद्धा बेहद ही खूबसूरत फोटोशूट करवाया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में श्रद्धा ने लिखा- क्यों सोचें? केवल गुलाबी। इसके साथ ही उन्होंने पिंक हार्ट इमोजी लगाया। इन फोटोज पर फैंस भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

हाल ही में श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रहीं हैं। श्रद्धा ने इन तस्वीरों में अलग-अलग पोज दिए हैं, जिनसे नजरें हटा पाना वाकई काफी मुश्किल है।

पिंक बैकग्राउंड में करवाया फोटोशूट

पिंक बैकग्राउंड में करवाया फोटोशूट

इन तस्वीरों में श्रद्धा ने व्हाइट डीप नेक मिनी ड्रेस पहना हुआ है। इसमें एक्ट्रेस बोल्ड क्लीवेज फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। श्रद्धा ने पिंक बैकग्राउंड में ये फोटोशूट करवाया है।

मैसी हेयर में खूबसूरत लग रहीं श्रद्धा

मैसी हेयर में खूबसूरत लग रहीं श्रद्धा

श्रद्धा ने इस आउटफिट में अपने बालों को ओपन रखा है, जिन्हें एक्ट्रेस ने मैसी लुक दिया हुआ है। न्यूड मेकअप और पिंक लिपस्टिक में एक्ट्रेस काफी हसीन लग रहीं हैं।

फोटो को दिया कैप्शन

फोटो को दिया कैप्शन

तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में श्रद्धा ने लिखा- क्यों सोचें? केवल गुलाबी। इसके साथ ही उन्होंने पिंक हार्ट इमोजी लगाया। इस फोटो पर फैंस भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने श्रद्धा को सबसे खूबसूरत बताया तो कई फैंस ने हार्ट इमोजी बनाकर श्रद्धा की इन खूबसूरत तस्वीरों पर अपना प्यार बरसाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+