फिर श्रद्धा कपूर का टूटा दिल! राहुल मोदी से एक्ट्रेस का हो गया ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

Shraddha Kapoor Rahul Mody Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई। दरअसल, काफी समय से ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। कई बार कपल को साथ में देखा गया। लेकिन अब खबर आ रही है कि कपल का ब्रेकअप हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, श्रद्धा कपूर ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से रिश्ता तोड़ लिया है। दअसल, एक्ट्रेस ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। सिर्फ राहुल ही नहीं, उन्होंने राहुल की बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस और उनके कुत्ते के अकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया है।

Shraddha Kapoor

हालांकि राहुल मोदी अब भी श्रद्धा कपूर को फॉलो कर रहे हैं। इससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों अलग हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लगभग ऑफिशियल करने के बाद श्रद्धा ने राहुल को अनफॉलो कर दिया है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। हालांकि कपल ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

बता दें कि, राहुल मोदी के साथ श्रद्धा कपूर को अंबानी परिवार के फंक्शन में भी देखा गया। इसके अलावा स्त्री 2 एक्ट्रेस कुछ दिनों पहले राहुल के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'दिल रख ले नींद तो वापस कर दे यार।' जिसके बाद ऐसी अफवाह उड़ी कि दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि अब एक दूसरे को अनफॉलो करने के बाद इन अफवाहों पर विराम लग चुका है।

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की पहली मुलाकात फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के दौरान हुई थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और फिर एक दूसरे के करीब आ गए। रिपोर्ट्स की मानें तो, पिछल 2 साल से कपल एक रिलेशनशिप में है। हालांकि श्रद्धा कपूर ने राहुल संग अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अपनी अगली फिल्म स्त्री 2 को लेकर चर्चा में हैं, जो कि 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+