Anupama शो से रातों-रात निकाले गए 'समर' यानी पारस कलनावत , जानिए क्यों और क्या हुआ?
नई दिल्ली, 27 जुलाई। स्टार टीवी की सबसे लोकप्रिय शो 'अनुपमा' का रोमांच चरम पर है। शो में आने वाले न्यू Turns और Twist लोगों को काफी भा रहे हैं। शो टीआरपी के लिस्ट में अव्वल बना हुआ है तो वहीं अब इस कार्यक्रम के फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि शो के अहम किरदार और अनुपमा के बेहद लाडले बेटे 'समर' का किरदार निभाने वाले एक्टर पारस कलनावत को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। खबर है कि पारस ने बिना मेकर्स को बताए 'झलक दिखला जा 10 ' शो को यस बोल दिया है, जिससे नाराज होकर शो वालों ने रातों-रात पारस को टाटा-bye bye कर दिया।

शो से रातों-रात निकाले गए 'समर'
पारस के आउट होने की खबर खुद निर्माता राजन शाही ने की है, हालांकि उन्होंने इसके पीछे का कारण नहीं बताया लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पारस कलनावत ने इशारों-इशारों में शो छोड़ने की वजह मेकर्स की नारजगी कह दी। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि उन्होंने अभी तक 'झलक दिखला जा 10 ' का कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है लेकिन इससे पहले ही ये खबर मीडिया तक पहुंच गई है।

अगर मैं पहले ही बात कर लेता तो शायद...
उन्होंने कहा कि 'फिलहाल मैं 'झलक दिखला जा 10' को लेकर काफी खुश हूं, हालांकि अब मुझे लग रहा है कि मुझे इस बारे में मेकर्स से बात कर लेनी चाहिए थी। वो अपनी जगह पर सही हैं, मैं उनका भी पक्ष समझता हूं,अगर मैं पहले ही बात कर लेता तो शायद ये बात इतनी आगे ना बढ़ती।'

'अब मेरे रोल में कुछ बचा नहीं है'
हालांकि इसके बाद उन्होंने जो कहा वो और भी हैरत अंगेज है, क्योंकि उन्होंने कहा कि 'अनुपमा में अब उनका किरदार असरकारी नहीं रह गया है। पिछले एक साल से वो आगे नहीं बढ़ रहा है। शो में नए कलाकार आ गए हैं। कहानी दूसरी दिशा में आगे बढ़ रही है, इसलिए मुझे बहुत पहले ही समझ आ गया था कि अब मेरे रोल में कुछ बचा नहीं है। शो में अब वाकई में समर की जरूरत ही नहीं है।'

क्या पड़ेगा 'अनुपमा' की TRP पर असर?
आपको बता दें कि 'अनुपमा' शो में, लीड रोल प्ले कर रहे हैं रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना। शो में अनुपमा के तीन बच्चे हैं तोषु, समर और पाखी।
दर्शक इस फैसले को किस रूप में लेते हैं?
समर शुरू से ही अपनी मां के करीब रहा है और उसके हर मुश्किल वक्त में वो उसके साथ खड़ा रहा है और उसके हर फैसले को सपोर्ट किया है। इसलिए समर का करेक्टर लोगों के लिए काफी खास है, जिसे कि अब तक पारस कलनावत ने निभाया भी बहुत अच्छे से है, ऐसे में उनका शो से बाहर होना निश्चित रूप से शो के करेक्टर पर असर डालेगा, अब देखते हैं कि दर्शक इस फैसले को किस रूप में लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications