दीपिका कक्कड़ की पहली शादी को लेकर बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस को हुई थी बेटी, पति शोएब इब्राहिम ने बताया सच

Shoaib Ibrahim: टीवी अभिनेता शोएब इब्राहीम ने एक महीने से ज्यादा के ब्रेक के बाद हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग पोस्ट किया। इस वीडियो में उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ भी नजर आईं, जो इस समय "सेलिब्रिटी मास्टरशेफ" को लेकर चर्चा में हैं। शोएब ने बताया कि व्लॉग में फैंस के कई सवालों का जवाब दिया।

इस दौरान उन्होंने एक अफवाह का भी जवाब दिया, जो कई सालों से चल रही थी कि दीपिका की पहली शादी से एक बेटी है। जिसे उन्होंने लोगों से छुपा रखा है। व्लॉग में शोएब ने एक फैन का सवाल पढ़ा, जिसमें पूछा गया था, "क्या दीपिका की पहली शादी से एक बेटी है? आप इसका जवाब क्यों नहीं दे रहे?" इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने नाराजगी और हैरानी जताई कि कैसे ऐसी अफवाहें ऑनलाइन चर्चा का विषय बन जाती हैं।

Shoaib Ibrahim

शोएब ने साफ तौर पर इन आरोपों का खंडन किया और कहा, "मैं आज यह साफ कह रहा हूं कि यह खबर झूठी है। जिसने यह गलत खबर फैलाई है, उसका मकसद साफ नहीं है।" उन्होंने ये भी बताया कि कैसे ये झूठी बातें दीपिका को खासतौर पर उनके प्रेग्नेंसी के दौरान मानसिक रूप से प्रभावित करती थीं।

ये भी पढ़ें: क्या ब्वॉयफ्रेंड शोएब से निकाह करने के लिए 'ससुराल सिमर का' की दीपिका ने कबूला इस्लाम?

शोएब ने बताया कि जब दीपिका प्रेग्नेंट थीं तब भी ऐसी अफवाहें सामने आईं। जिससे वह इमोशनली काफी ज्यादा टूट चुकी थीं। एक्टर ने कहा, "वह मानसिक रूप से काफी प्रभावित हुई थीं और लोगों ने उन्हें बहुत कुछ कहा था।"
वहीं दीपिका ने भी अपनी प्रेग्नेंसी, बच्चे के जन्म और रूहान की देखभाल के दौरान जो तकलीफें झेली, उसे शेयर किया। उन्होंने बताया कि मिसकैरेज का सामना करने के बावजूद लोग उनके बारे में गलत अफवाहें फैलाते रहे।

एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा, "किसी भी चीज का निष्कर्ष निकालने से पहले सोचें। यह बहुत गलत और बुरा है। आप एक महिला पर इतना बड़ा आरोप लगा रहे हैं, जो अपनी पहली संतान का जश्न मना रही है, जिसने मिसकैरेज का सामना किया और अब वह अपने पहले बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है।"

दीपिका ने यह भी बताया कि "ससुराल सिमर का" शो के अपने को-एक्टर्स के साथ जो पुरानी तस्वीरें थीं, उनका गलत इस्तेमाल करके झूठी खबरें फैलाई गईं। कुछ लोगों ने शो के बच्चों के साथ उनकी तस्वीरें वायरल की और दावा किया कि उनमें से एक उनकी बेटी है, जो पहले की शादी से है। शोएब ने माना कि ये अफवाहें बहुत ही परेशान करने वाली होती हैं।

ये भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूलने पर पहली बार बोलीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका, 'अपने फैसले पर खुशी और गर्व है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+