Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूलने पर पहली बार बोलीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका, 'अपने फैसले पर खुशी और गर्व है'

टीवी के पॉप्यूलर शो ससुराल सिमर से घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की को-एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी काफी चर्चा में रही। दीपिका को लेकर खबरें आ रहीं थीं कि शोएब से शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म कबूला है।

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim

मुंबई। टीवी के पॉप्यूलर शो ससुराल सिमर से घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की को-एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी काफी चर्चा में रही। दीपिका को लेकर खबरें आ रहीं थीं कि शोएब से शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म कबूला है। अब शादी के कुछ दिन बाद दीपिका ने खुद कबूला है कि शादी के लिए उन्होंने अपना धर्म परिवर्तित किया है। शोएब से दीपिका की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रौनक सैमसन से शादी की थी जिससे 2015 में उनका तलाक हो गया था।

दीपिका ने कहा, 'जो सच है वो सच है'

दीपिका ने कहा, 'जो सच है वो सच है'

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के मशहूर सीरियल ससुराल सिमर का में लीड भूमिका में थे। तभी दोनों एक-दूसरे के करीब आए और शादी करने का फैसला लिया। दीपिका और शोएब कुछ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। अपने इस्लाम कबूलने की खबर पर दीपिका ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि ये सच है। दीपिका ने कहा, 'जो सच है वो है, ये सही है कि मैंने ये किया है और मुझे नहीं लगता है कि इसपर बात की जानी चाहिए।'

'परिवार की रजामंदी से लिया फैसला'

'परिवार की रजामंदी से लिया फैसला'

दीपिका ने कहा कि ये उनका बहुत ही निजी मामला है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मुझे इस बारे में मीडिया में बात करनी चाहिए। एक्टर के तौर पर हम मीडिया और फैंस से सभी कुछ शेयर करते हैं लेकिन ये बहुत ही निजी मामला है। ये सच है और मैं इससे इनकार नहीं कर रही हूं। मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मैंने ये किया। मेरा परिवार इस फैसले में मेरे साथ था।'

इंटर-रिलीजन शादी पर ये बोले शोएब

इंटर-रिलीजन शादी पर ये बोले शोएब

दीपिका के साथ उनकी इंटर-रिलीजन शादी पर शोएब ने कहा कि उन दोनों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो दोनों अलग-अलग धर्म के हैं। शोएब ने कहा, 'हमने हमेशा परिवार की रजामंदी से फैसले लिए हैं और अगर उनको किसी बात से परेशानी नहीं है तो बाकी दुनिया का हमें फर्क नहीं पड़ता।' दीपिका की शोएब के साथ ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रौनक सैमसन से साल 2013 में शादी की थी लेकिन आपसी मतभेदों के कारण दोनों साल 2015 में अलग हो गए थे। ये भी खबरें आईं थीं कि शोएब से नजदीकि के चलते दीपिका ने उन्हें तलाक दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+