शिवांगी जोशी के किडनी की हो गई थी ऐसी हालत, अस्पताल में हुई सर्जरी, इंस्टा लाइव पर बताया अपना हाल

Shivangi Joshi Health: लाइव सेशन में शिवांगी जोशी ने शेयर किया कि वह 6 दिन तक अस्पताल में भर्ती थीं। शुरुआती दिन उनके लिए बहुत ही कठिन थे क्योंकि वह न बैठ पा रही थीं और न ही खड़ी हो पा रही थीं।

shivangi joshi

Shivangi Joshi Health: टीवी की मशहूरर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी पिछले कुछ दिनों से तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें किडनी में इंफेक्शन हो गया है जिस वजह से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। शिवांगी ने खुद सोशल मीडिया पर बताया था कि उनकी सर्जरी हुई थी और अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। फिलहाल शिवांगी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही हैं। हाल ही में शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन कर अपने सभी फैंस से बात की और अपना हेल्थ अपडेट दिया।

शिवांगी जोशी ने दिया हेल्थ अपडेट

शिवांगी जोशी ने दिया हेल्थ अपडेट

शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में फैंस को बताया कि सभी लोगों की शुभकामनाओं और डॉक्टर के उचित इलाज के कारण आज वह बहुत ही बेहतर फील कर रही हैं। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है और वह घर पर आराम कर रही हैं।

लाइव सेशन पर बताई अपनी हालत

लाइव सेशन में शिवांगी जोशी ने शेयर किया कि वह 6 दिन तक अस्पताल में भर्ती थीं। शुरुआती दिन उनके लिए बहुत ही कठिन थे क्योंकि वह न बैठ पा रही थीं और न ही खड़ी हो पा रही थीं। उन्हें 24 घंटे बेड पर केवल लेटे रहना पड़ता था। ऐसे में उनके पूरे शरीर में दर्द होता था। मगर अब उनकी कमजोरी दूर हो चुकी है। सर्जरी के बाद वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। शिवांगी जोशी ने अपने फैंस को आगे बताया- गत 18 मार्च को ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी लेकिन अभी भी घर पर इलाज चल रहा है। फिलहाल मेरे कुछ और टेस्ट्स होने बाकी हैं। उन्होंने आगे कहा- मैं अपने फैंस से कहना चाहती हूं कि मेरे लिए दुआ करें ताकि मेरी सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल आएं।

नर्स कर रही हैं शिवांगी की मदद

नर्स कर रही हैं शिवांगी की मदद

अपने इस इंस्टा लाइव सेशन में शिवांगी जोशी ने अपने कई फैंस के सवालों के जवाब भी दिए। एक फैन ने शिवांगी से पूछा कि क्या वह घर पर अकेली हैं और खुद ही अपनी देखभाल कर रही हैं तो इस पर शिवांगी ने बताया कि उनके पास एक नर्स हैं जो उनकी दवा, ड्रिप और घर की हर चीज का ध्यान रख रही हैं। शिवांगी ने आगे कहा कि जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती हैं तब तक वह नर्स उनके पास ही रहेंगीं।

जल्द ही काम पर वापस लौटेंगी शिवांगी

आपको बता दें कि शिवांगी जोशी ने अपने इलाज की वजह से काफी दिनों से अपने काम से ब्रेक ले रखा है। उन्होंने लाइव सेशन में कहा- मैं पिछले कई दिनों से काम से दूर हैं और अपने सेट को मिस कर रही हूं। मैं काम पर वापस जाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती। जैसे ही ड्रिप हटेगी तो मैं काम पर लोट जाऊंगी। मैं शूट और उस वाइब को बहुत ज्यादा मिस कर रही हूं।

लोगों को ज्यादा पानी पीने की दी सलाह

शिवांगी जोशी ने अपनी किडनी की बीमारी पर बात करते हुए लोगों को बताया- मैं इस समय अपने हेल्थ का पूरा ख्याल रख रही हैं। मुझे रोज नारियल पानी पीने के लिए कहा गया है। इसके अलावा भी दिनभर में काफी ज्यादा नॉर्मल पानी पीने की भी सलाह दी गई है। उन्होंने आगे कहा- मुझे किडनी में इनफेक्शन था न कि मेरी किडनी फेल हुई थी। मैं सभी से कहूंगी कि आप हाइड्रेटेड रहें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+