Video: इडियाज गॉट टैलेंट के प्रतिभागी के हैरतंगेज करतब देखकर डरीं शिल्पा, किरण खेर ने बीच में ही रोका टास्क

हाल ही में इडियाज गॉट टेलैंट का प्रोमो जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। प्रोमो में शो का एक कंटेस्टेंट जो करतब करते दिखाई दे रहा है उसे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

मुंबई, 11 जनवरी। रियलिटी शोज ने की सबसे खास बात ये है कि ये उन प्रतिभाओं को दुनिया के सामने एक्सपोज होने का मौका देती हैं, जिनके बारे में शायद हम कभी जान ही नहीं पाते। इडियाज गॉट टेलैंट का मंच भी ऐसा ही मंच है। इस रियलिटी शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का टेलैंट शो के जज और दर्शकों को आश्चर्यचकित होने पर मजबूर कर देता है। प्रतिभागियों के स्टंट होश उड़ा देने वाले होते हैं। हाल ही में इस शो का प्रोमो जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

शो का प्रोमो देखकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

शो का प्रोमो देखकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

प्रोमो में शो का एक कंटेस्टेंट जो करतब करते दिखाई दे रहा है उसे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यह स्टंट इतना खतरनाक है कि शो की जज शिल्पा शेट्टी की चींखें निकल गईं, जबकि शो की अन्य जज किरण खेर ने घबराकर मंच ही छोड़ दिया।

क्रांति के कारनामे देख शिल्पा शेट्टी की निकली चीखें

क्रांति के कारनामे देख शिल्पा शेट्टी की निकली चीखें

दरअसल इस प्रोमो में क्रांति नाम के एक कंटेस्टेंट कई अलग-अलग तरह के स्टंट करते नजर आए। अपने पहले ही स्टंट से क्रांति ने बता दिया कि वह जो करने वाले हैं, वह दिल की धड़कन रोक देगा। क्रांति ने सबसे पहले अपनी जीभ से तूफानी रफ्तार से घूम रहे टेबल फैन को ही रोक दिया। जैसे ही क्रांति ने जीभ से टेबल फैन को रोकने की कोशिश की शिल्पा शेट्टी की चींखें निकल गईं।

हथौड़े से नाम में कील ठोकने वाले स्टंट देखकर डरे बादशाह

हथौड़े से नाम में कील ठोकने वाले स्टंट देखकर डरे बादशाह

अब आई दूसरे स्टंट की बारी। दूसरे स्टंट ने शो के जजों की रगों में खून ही जमा दिया। इस स्टंट में क्रांति ने एक ड्रिल मशीन ली और उसे अपने चेहरे के पास ले जाते हुए दिखाई दिए। इसे देखते ही किरण खेर ने मंच छोड़ दिया। वहीं तीसरे स्टंट में क्रांति ने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। क्रांति ने एक हथौड़ा और कील ली और उस कील को अपनी नाक में ठोंकते दिखाई दिए। इस हैरतंगेज करतब को देखने के बाद सिंगर बादशाह ने अपने कान बंद कर लिए और सिर नीचे कर लिया। सोनी टेलीविजन पर यह शो 15 जनवरी को प्रसारित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+