Raj Kundra के लिए रास्ता खाली करा रहे Shilpa Shetty के बॉडीगार्ड पर पड़ी लोगों की नजर, बोले- ये है वफादारी

मुंबई, 22 सितंबर: 2 महीने जेल में रहने के बाद आखिरकार बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बड़ी राहत मिल गई है। राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस में नाम आने के बाद 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उन पर अश्लील फिल्में बनाने और उनको ऐप पर रिलीज करने के संगीन आरोप लगे थे। सोमवार (20 सितंबर) को मुंबई की एक अदालत से राज कुंद्रा को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिली थी। इस दौरान उनके घर पहुंचने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड रवि का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जमानत पर जेल से बाहर आए राज कुंद्रा

जमानत पर जेल से बाहर आए राज कुंद्रा

आखिरकार राज कुंद्रा जेल के बाहर आकर अपने घर पहुंच गए है। उनकी जमानत के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के लेकर उनके दोनों बच्चे बेहद खुश हैं। सोमवार को राज कुंद्रा बेल के बाद मुंबई के बायकुला जेल से घर पहुंच थे। उनके जेल से घर जाते हुए कई फोटो और वीडियोज सामने आई थी, जो काफी इमोशनल दिखाई दे रही थी। लेकिन इन सब के बीच एक ऐसी वीडियो भी सामने आई है, जिसको देखकर सोशल मीडिया पर लोग इम्प्रेस हो गए हैं और वो वीडियो शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड रवि की है।

बॉडीगार्ड रवि की वीडियो वायरल

बॉडीगार्ड रवि की वीडियो वायरल

दरअसल, शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड रवि की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें वो राज कुंद्रा के घर पहुंचने पर कार के आगे बहुत स्पीड के दौड़ते नजर आ रहे और रास्ता खाली कराने के लिए लोगों को हटा रहे हैं। रवि के काम के प्रति प्यार और वफादारी देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राज कुंद्रा बेल के बाद अपनी काली मर्सडीज कार में घर पहुंच रहे हैं। इस दौरान घर पहुंचने से पहले बॉडीगार्ड रवि उनकी गाड़ी के आगे दौड़ते हुए रास्ता खाली करवा रहे हैं।

रवि को देख लोग हुए इंप्रेस

रवि को देख लोग हुए इंप्रेस

बॉडीगार्ड रवि की ये वीडियो सेलिब्रेटी फोटोग्राफर वायरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में रवि के बारे में बताते हुए लिखा गया है कि कुछ साल पहले बॉडीगार्ड रवि को शिल्पा शेट्टी के पिता के निधन पर भावुक होते हुए देखा गया था। उनकी आंखों के आंसू ने हमें बताया कि इंसानियत की वैल्यू है ना कि मनी रिलेशन की। आज फिर हमने उसे दौड़ते हुए देखा क्योंकि राज कुंद्रा घर वापस आ गया थे। कभी-कभी हम उसे मुस्कुराते हुए देखते थे, जब वो अपनी ड्यूटी खत्म करके अंधेरी स्टेशन से विरार की आखिरी लेने के लिए निकलते थे। इस आदमी में कुछ समर्पण है!

लोगों ने की शिल्पा के बॉडीगार्ड की जमकर तारीफ

लोगों ने की शिल्पा के बॉडीगार्ड की जमकर तारीफ

इस वीडियो को अब तक 7 लाख के करीब लोगों ने देखा है। वहीं कमेंट सेंक्शन में लोग रवि की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। रवि की वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि ये लोग बहुत मेहनत करते हैं, हमें इनकी इज्जत करनी चाहिए। तो दूसरे यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं सच्ची वफादारी, ऐसे लोग बहुत कम हैं। आप भी देखिए बॉडीगार्ड रवि की लोगों को इंप्रेस करने वाली वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+