'इतने मेकअप में सर्जरी कैसे?', अस्पताल से शिल्पा शेट्टी ने साझा की मां की ऐसी तस्वीर, हुई बुरी तरह ट्रोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि हाल ही में उनकी मां की सर्जरी हुई। इस दौरान उनको काफी मुश्किलों का करना पड़ा।
Shilpa Shetty Mother Surgery: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसी के साथ वह फैंस के संग अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि उनकी मां की सर्जरी हुई और इस दौरान उनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

शिल्पा शेट्टी की मां की हुई सर्जरी
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपनी मां के बेहद करीब हैं। दोनों के बीच खास बॉन्डिंग है। एक्ट्रेस आए दिन खास मौकों पर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन, इस बीच शिल्पा शेट्टी ने अपनी मां की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देख उनके फैंस परेशान हो गए। दरअसल. हाल ही में एक्ट्रेस की मां की सर्जरी हुई अपनी मां को लेकर एक इमोशनल पोस्ट किया है।
शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि, हाल ही में उनकी मां की सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां और डॉक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि यह समय उनके और परिवार वालों के लिए कितना मुश्किलों भरा रहा।

एक्ट्रेस ने फैंस से की अपील
शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, पेरेंट्स की सर्जरी होते हुए देखना यह बच्चों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता। ‘पिछला कुछ दिन मेरे लिए काफी भारी था, लेकिन मेरी मां से मुझे उनकी हिम्मत और उनकी फाइटिंग स्पिरिट मिली है। मैं डॉक्टर राजीव भागवत का बहुत बहुत धन्यवाद कहना चाहती हूं कि उन्होंने मेरी मां का उनकी सर्जरी से पहले और बाद में अच्छे से देखभाल की। मैं फैंस से गुजारिश करना चाहती हूं कि वह मेरी मां के लिए दुआएं मांगे, जब तक वह पूरी तरह से ठीक ना हो जाएं।'

मां की तस्वीर देख फैंस ने उड़ाया मजाक
शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट को देख फैंस ने मां के ठीक होने की दुआ मांगी। तो वहीं मां की तस्वीर देख कुछ यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, हम उनके लिए दुआ करेंगे और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। वही एक अन्य यूजर ने उनकी मां मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'इतने मेकअप में सर्जरी'।

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
वहीं शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में नजर आएंगे। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर 20 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications