'Shut up अगर आप पूरी कहानी नहीं जानते हैं तो', जेल से छूटने के 1 साल बाद शिल्पा शेट्टी के पति ने कही ये बात
'Shut up अगर आप पूरी कहानी नहीं जानते हैं तो', जेल से छूटने के 1 साल बाद शिल्पा शेट्टी के पति ने कही ये बात
मुंबई, 22 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने कहा है अगर आप पूरी कहानी नहीं जानते हैं तो अपना मुंब बंद रखिए। राज कुंद्रा ने यह बात अपने जेल से छूटने के एक साल बाद कही है। राज कुंद्रा जिन पर पिछले साल मुंबई पुलिस ने मोबाइल एप्लिकेशन पर अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने के संबंध में मामला दर्ज किया था, जिसके बाद उन्हें कुछ महीनों के लिए जेल जाना पड़ा था। राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था और वह सितंबर 2021 में रिहा हुए थे।

राज कुंद्रा बोले- सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी
राज कुंद्रा ने कहा सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। उन्होंने उन लोगों को भी 'चुप रहने (Shut Up)' के लिए कहा है जो पूरी कहानी नहीं जानते हैं। 21 सितंबर को जेल से निकलने के ठीक एक साल बाद राज कुंद्रा ने ट्वीट किया, 'एक साल हो गए #ArthurRoad से रिलीज हुए। समय के साथ इस मामले में इंसाफ होगा। सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी! शुभचिंतकों का धन्यवाद और ट्रोलर्स को बहुत बड़ा धन्यवाद, आपने मुझे मजबूत बनाया है।''

'पूरी कहानी नहीं जानते हैं तो Shut up...'
इस ट्वीट के साथ राज कुंद्रा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका चेहरा ढका हुआ है, उन्होंने इस तस्वीर पर लिखा है, ''अगर आप पूरी कहानी नहीं जानते..चुप रहो !!" इसके पहले राज कुंद्रा ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, '' मुझे नए दुश्मन चाहिए क्योंकि पुराने वाले लोग नफरत की जगह प्यार करने लगे हैं।''

जानिए राज कुंद्रा इस केस में गिरफ्तार हुए थे?
राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा पर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में, उन्हें सितंबर 2021 में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने जमानत दे दी थी।

मीडिया ट्रायल पर पहले भी भड़क चुके हैं राज कुंद्रा
इससे पहले एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी एक बयान में, राज कुंद्रा ने कहा था कि ये पूरा मामला जबरन शिकार बनाने के अलावा और कुछ नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पहले ही मीडिया द्वारा "दोषी" घोषित किया जा चुका है, और वह चाहते हैं कि इस निरंतर "मीडिया परीक्षण" के साथ उनकी गोपनीयता में कोई दखल न हो।

'मैं शर्म से अपना चेहरा नहीं छिपाता, लेकिन चाहता हूं कि...'
राज कुंद्रा ने कहा था, ''ट्रोलिंग, नकारात्मकता और जहरीली सार्वजनिक धारणा बहुत दुर्बल करने वाली रही है। रिकॉर्ड को सीधे सेट करने के लिए, मैं शर्म से अपना चेहरा नहीं छिपाता, लेकिन चाहता हूं कि इस निरंतर मीडिया ट्रायल के साथ मेरी गोपनीयता में कोई दखल न हो। मेरी प्राथमिकता हमेशा मेरा परिवार रहा है, इस समय और कुछ भी मायने नहीं रखता है।'' बता दें कि जेल से निकलने के बाद राज कुंद्रा अपना चेहरा पब्लिक में हमेशा ढ़क कर रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications