134 करोड़ की संपत्ति, मुंबई-दुबई में आलीशान घर, करोड़ों की गाड़ियों की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, जानें कमाई
Shilpa Shetty Birthday: शिल्पा शेट्टी का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की अमीर हीरोइनों की लिस्ट में शुमार है। शिल्पा शेट्टी की बिजनेस, फिल्म, टीवी शो जज और ब्रांड एंडोर्समेंट से जमकर कमाई होती है।

Shilpa Shetty Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि लोग उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी योग ने योग की मदद से खुद को फिट बनाकर रखा है। उनको देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र 48 हो गई है और वह दो बच्चों की मां हैं। शिल्पा शेट्टी ने साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और आज वह अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की मालकिन बन गई हैं। आज शिल्पा शेट्टी अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास मौके पर जानते हैं शिल्पा शेट्टी की कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।
शिल्पा शेट्टी की कुल संपत्ति
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने देश के मशहूर बिजनेस मैन राज कुंद्रा से शादी की है। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की अमीर हीरोइनों की लिस्ट में शुमार है। शिल्पा शेट्टी न सिर्फ फिल्मों से कमाई करती हैं बल्कि उनको बिजनेस, रिएलिटी शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी खूब कमाई होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं।
एक विज्ञापन के लिए लेती हैं एक करोड़ रुपए
स्टार्स अनफोल्डेड वेबसाइट के अनुसार शिल्पा शेट्टी की कुल संपत्ति 14 मिलियन डॉलर यानी 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं। फिलहाल शिल्पा शेट्टी फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आती हैं लेकिन उनकी सबसे ज्यादा कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। शिल्पा शेट्टी एक विज्ञापन के लिए 1 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। वहीं रिएलिटी शो में जज बनने के लिए भी वह 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
मुंबई और दुबई में आलीशान घर
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी एक लग्डरी लाइफ जीती हैं। शिल्पा शेट्टी कई आलीशान घरों की मालकिन हैं। मुंबई के जिस आलीशान घर में वह अपने परिवार के साथ रहती हैं उसकी कीमत करीब 24 करोड़ रुपए के आसपास है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने घर को कई एंटीक और महंगी चीजों से सजा रखा है। इसके साथ शिल्पा शेट्टी के पास दुबई के पाम जुमेराह में भी एक आलीशान बंगला है।
मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां
शिल्पा शेट्टी के मुंबई में दो बड़े रेस्तरां भी हैं, जिनसे वह मोटी कमाई कर लेती हैं। उनके रेस्तरां का नाम बेस्टियन चेन (Bastian chain) है। शिल्पा शेट्टी को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू से लेकर लंबोर्गनी तक शामिल है। शिल्पा शेट्टी ने कई रियल एस्टेट संपत्तियों में भी निवेश कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications