शूटिंग से पहले कियारा ने विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड से की थी मुलाकात, परिवार की बातें सुन निकले आंसू

नई दिल्ली, 7 जुलाई 2022: कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा 7 जुलाई 1999 को शहीद हुए थे। पिछले साल उनके ऊपर एक फिल्म भी बनी, जिसका नाम 'शेरशाह' था। इस फिल्म में विक्रम की बहादुरी को तो दिखाया ही गया, साथ फिल्म ने कैप्टन और उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा की प्रेम कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर हमेशा के लिए अमर कर दिया। फिल्म की रिलीज के वक्त (पिछले साल) डिंपल का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने फिल्म से जुड़े कुछ खास अनुभव साझा किए थे, जिसको सुनकर सभी की आंखों में आंसू आ गए।

बातें सुनकर रो पड़ीं कियारा

बातें सुनकर रो पड़ीं कियारा

एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कियारा ने कहा था कि मैंने फिल्म के बाद डिंपल को मैसेज किया था। वो उनके लिए एक इमोशनल फिल्म रही होगी। कियारा ने भी डिंपल की प्राइवेसी का सम्मान करते हुए ज्यादा बात नहीं की। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कैप्टन के परिवार ने उन्हें बताया था कि वो फिल्म में बिल्कुल डिंपल की तरह दिख रही थीं। उनकी वो बातें सुन कियारा रो पड़ी थीं।

कई बातें कियारा को बताईं

कई बातें कियारा को बताईं

कियारा ने कहा कि डिंपल को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि 'शेरशाह' की कहानी लोगों को पसंद आ आई। कियारा के मुताबिक जब वो पहली बार डिंपल से मिली थीं, तो फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू हुई थी। ऐसे में उनकी बातचीत सबसे महत्वपूर्ण भावनात्मक पहलू थी। डिंपल ने कई बातें किराया को बताईं, जिससे उनको फिल्म में काफी मदद मिली। दोनों की ये मुलाकात विक्रम के जुड़वा भाई विशाल बत्रा ने फिक्स की थी।

पंजाब से हैं डिंपल

पंजाब से हैं डिंपल

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मैं उन्हें करीब से समझना चाहती थी। इसी वजह से उन्होंने पंजाबी डायलॉग्स को शामिल किया, क्योंकि डिंपल पंजाब से ही थीं। वो शुरू से ही ये मान रही हैं कि डिंपल का किरदार निभाना उनके लिए एक जबरदस्त और भावनात्मक अनुभव रहा है।

डिंपल ने नहीं की शादी

डिंपल ने नहीं की शादी

आपको बता दें कि फिल्म में विक्रम की जो लव स्टोरी दिखाई गई है, वो भी एकदम सही है। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान विक्रम की मुलाकात एक लड़की से हुई। पहले तो दोनों दोस्त थे, लेकिन बाद में वो एक-दूसरे से प्यार करने लगे। विक्रम की शहादत के बाद उन्होंने अकेले ही जिंदगी गुजारने का फैसला लिया। विक्रम के पिता के मुताबिक आज उनकी उम्र 40 साल से ज्यादा की हो गई है, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। आज भी वो विक्रम की यादों के साथ जिंदगी गुजार रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+