'यार-दोस्तों को लेता है', सलमान खान की फ्लॉप फिल्मों की वजहों पर हुआ शॉकिंग खुलासा
सलमान खान सिंदर के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म सिकंदर रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। इसके बाद सलमान को लेकर कई सारी खबरें आने लगीं। अब हाल ही में सलमान की फ्लॉप फिल्मों के कारण पर उनके को-एक्टर शहजाद खान ने बात की है। उन्होंने फ्लॉप फिल्मों के वजहें और सलमान के बारे में चलने वाली गलत बातों पर भी रिएक्ट किया है।
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में शहजाद ने कहा, बिल्कुल गलत और बेकार की बातें हैं। ये बात सही है कि कुछ फिल्में सलमान खान की नहीं चली हैं। लेकिन वो कभी खत्म नहीं हो सकते हैं। उन्हें जबतक ऊपर वाला नहीं बुलाता है वो चलते रहेंगे। सलमान की जगह भी कोई नहीं ले सकता है। टाइगर जिंदा है और जिंदा रहेगा। आगे उनकी और फिल्में आएंगी, हिट भी होंगी। जो यूट्यूब पर उनकी बुराई कर अपनी दुकान चला रहे हैं, उन्हें कतई गंभीरता से नहीं लें।

शहजाद ने आगे बताया कि उनकी फिल्में खराब इसलिए भी हो जाती हैं, क्योंकि वो अपने दोस्तों की मदद करते हैं। अपनी फिल्मों में उन्हें काम देने की कोशिश करते हैं। क्योंकि उनके पास काम नहीं होता। बिना नाम लिए बताना चाहूंगि कि एक एक्टर को उन्होंने सिकंदर में ब्रेक दिया था। बस उसने ये कहा था कि भाई मेरे पास काम नहीं है। तब सलमान ने कहा कि सिकंदर कर लो। ऐसा है सलमान। वो बिना उम्मीद के लोगों की मदद करता है। उसको किसी से कोई उम्मीद नहीं होती। ऊपरवाला देने वाला है, वो इसी बात को मानता है।
बता दें, शहजाद ने सलमान खान के साथ अंदाज अपना अपना और भारत जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं, सलमान के पास भी कई फिल्मों के ऑफर हैं। फिलहाल वो नई फिल्म और उसके सब्जेक्ट को सिलेक्ट करने के कशमकश में हैं। देखना है सलमान अब किस फिल्म के साथ नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications