"तू मेरा है और मेरा ही रहेगा" सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर स्टेज पर भावुक हुईं शहनाज गिल, वायरल हो रहा वीडियो
दुबई में एक अवॉर्ड शो के दौरान शहनाज गिल दिवंतग अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। शहनाज ने अपना ये अवॉर्ड एक्टर को डेडिकेट किया।
Shehnaaz Gill Sidharth Shukla: मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज से अक्सर फैंस का दिल जीतने में कामयाब होती हैं। इस बीच एक्ट्रेस एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस भी भावुक हो गए। इस वीडियो में वह दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए दिख रही हैं।

शहनाज गिल को मिला अवॉर्ड
हाल ही में शहनाज गिल को दुबई में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 में 'दि राइजिंग स्टार' का अवॉर्ड दिया गया। जैसे ही एक्ट्रेस अवॉर्ड लेने स्टेज पर गईं उसके बाद उन्होंने अवॉर्ड लेकर दिवगंत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का जिक्र किया। उन्होंने एक्टर का नाम लेकर उन्हें शुक्रिया कहा। साथ ही शहनाज गिल ने ये अवॉर्ड सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट किया।

स्टेज पर सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर हुईं इमोशनल
इस वायरल वीडियो में शहनाज गिल हाथ में अवॉर्ड लिए स्टेज पर खड़ी हैं और वह काफी खुश भी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस कहती हैं कि, 'मैं अपने परिवार, मेरे दोस्त, मेरी टीम किसी को भी यह अवॉर्ड डेडीकेट नहीं करूंगी क्योंकि यह मेरी मेहनत है, तू मेरा है और मेरा ही रहेगा। ठीक है, सुनो एक चीज और मैं एक बंदे को शुक्रिया कहना चाहती हूं। थैंक यू मेरी लाइफ में आने के लिए मुझ में इतना इन्वेस्ट किया कि आज मैं यहां पहुंची हूं। सिद्धार्थ शुक्ला आपका बहुत धन्यवाद ये अवॉर्ड सिर्फ आपके लिए।'
फैंस ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शन
शहनाज गिल का ये वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है। उनकी इस स्पीच के बाद सोशल मीडिया पर #Sidnaz ट्रेंड करने लगा। वहीं फैंस भी शहनाज का यह वीडियो देख भावुक हो गए और लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'सिद्धार्थ अभी होते तो वहीं बैठे होते और जोर-जोर से हंस रहे होते। खुशी से ब्लश कर रहे होते।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'ये बहुत ही इमोशनल है'।

सिद्धार्थ से शहनाज की होने वाली थी शादी
आपको बता दें कि, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग-बॉस 13 में खूब सुर्खियां बटोरी। इस जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया। इस सीजन में सिद्धार्थ ने 'बिग बॉस 13' का खिताब अपने नाम किया था। शो के बाद भी सिद्धार्थ और शहनाज अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते थे। इतना ही नहीं सिद्धार्थ-शहनाज एक म्यूजिक एलबम में भी साथ नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जाता है कि सिद्धार्थ और शहनाज शादी करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही एक्टर का निधन हो गया।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट
वहीं शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें, जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई देंगी। जो कि, अगले साल 2023 में रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में एक्ट्रेस व्यस्त हैं। इसके अलावा शहनाज अपने चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर भी सुर्खियों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications