सिद्धार्थ शुक्ला के बाद अब इस हैंडसम हंक संग शहनाज गिल की बढ़ रही नजदीकियां! जाने कौन है मिस्ट्री मैन?
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल अब अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर चुकी हैं। अब सलमान खान ने बताया कि एक्ट्रेस किसे डेट कर रही हैं।

Shehnaaz Gill Dating Rumours: बिग-बॉस 13 फेम शहनाज गिल अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी लव लाइफ के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं।
सिद्धार्थ की मौत से टूट गईं थी शहनाज
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल अपने रिलेशनशिप की वजह से अक्सर चर्चा में रहते थे। हालांकि दोनों ने कभी इसको ऑफिशियल नहीं किया और हमेशा अच्छा दोस्त बताया। लेकिन सिद्धार्थ की मौत से शहनाज बुरी तरह टूट गई थीं। जिसके बाद उनके फैंस उन्हें मूव ऑन करने की सलाह देने लगे।
अब इस हैंडसम को कर रहीं डेट?
खैर शहनाज गिल की जिंदगी अब धीरे-धीरे ट्रैक पर आ रही है। अब वह जल्द ही सलमान खान की अगली फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। हाल ही में शहनाज गिल को अपनी डेब्यू फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर देखा गया था। इस दौरान उनके डेटिंग रूमर्स की अफवाह एक बार फिर उड़ी।
#ShehnaazGill speaks about her experience working in #kisikabhaikisikijaan!
— @zoomtv (@ZoomTV) April 10, 2023
.#bollywood #zoomtv #zoompapz #reels #salmaankhan #poojahegde pic.twitter.com/oc0YFDcNj5
सलमान खान ने दिया हिंट
सलमान खान ने जहां एक तरफ भरी महफिल में एक्ट्रेस को अपनी लाइफ में आगे बढ़ने और मूव ऑन करने की सलाह दी। वहीं उन्होंने इशारे-इशारे ये भी बताया कि एक्ट्रेस इस वक्त किसे डेट कर रही हैं। सलमान ने राघव जुयाल संग डेटिंग रूमर्स की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'फिल्म में मैंने एक कैमिस्ट्री देखी लेकिन मैंने आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं की'। बता दें कि इससे पहले भी राघव और शहनाज के रिलेशनशिप की अफवाह उड़ी थी लेकिन एक्ट्रेस ने इससे साफ इंकार कर दिया था।
जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
फिल्म किसी का भाई किसी की जान की बात करें तो यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान खान के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल पलक तिवारी और विनाली भटनागर मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications