'कांटा लगा सबसे गंदा वीडियो, इसमें तो', फेमस महिला सिंगर ने शेफाली जरीवाला पर कसा ऐसा तंज, मचा हंगामा

Sona Mohapatra On Shefali Jariwala: 42 साल की उम्र में शेफाली जरीवाला की मौत ने सबको शॉक्ड कर दिया है। शेफाली की मौत गत 27 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट के चलते हो गई थी लेकिन आज भी लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

एंटी एजिंग की दवाइयां ले रही थीं शेफाली जरीवाला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शेफाली जरीवाला ने सारा दिन उपवास रहने के बाद कुछ हेवी डोज की दवाइयों का सेवन कर लिया था। ये दवाइयां उनके एंट्री एजिंग ट्रीटमेंट से जुड़ी हुई थीं। ऐसे में शेफाली की मौत को लेकर कई तरह के सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं।

Sona Mohapatra

'कांटा लगा' गाने को किया रिटायर

दूसरी तरफ शेफाली जरीवाला की मौत के बाद 'कांटा लगा' गाने को लेकर डायरेक्टर राधिका राव और विनय सप्रू ने हाल ही में घोषणा की है कि शेफाली जरीवाला इस आइकॉनिक वीडियो का चेहरा थीं, हैं और हमेशा रहेंगी। इसलिए वो इसका कोई सीक्वल नहीं बनाएंगे।

सोना महापात्रा ने शेफाली जरीवाला पर कसा तंज

-वहीं यही बात मशहूर सिंगर सोना महापात्रा को खटक गई है। सोना महापात्रा ने फिल्मेकर जोड़ी को निशाने पर ले लिया है और खुद भी जमकर ट्रोल हो रही हैं। लोग सोना महापात्रा की जमकर आलोचना कर रहे है और उनका मजाक भी उड़ाया जा रहा है।

-ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेफाली जरीवाला पर तंज कसते हुए लिखा है- असली कांटा लगा वर्ष 1972 की फिल्म समाधि का गीत है, जिसके म्यूजिक डायरेक्टर आर डी बर्मन थे, मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था और लता मंगेशकर ने इस गाने को गाया था।

'19 साल की लड़की के साथ गंदा वीडियो बनाया'

सोना महापात्रा ने आगे लिखा है- ये बहुत ही गलत तरीके की 'रिटायरमेंट' है। लोगों ने खुद को मेकर्स कहकर मौत से पीआर पाने के लिए ये किया है। सोना महापात्रा ने आगे लिखा है- इन दोनों ने सिर्फ एक 19 साल की लड़की के साथ रीमिक्स करके एक गंदा वीडियो बनाया है। मैं उस 42 साल की महिला की आत्मा की शांति की कामना करती हूं, पर लेगेसी।

शेफाली जरीवाला के फैंस हुए नाराज

-सोना महापात्रा की इस पोस्ट को देखने के बाद से शेफाली जरीवाला के फैंस काफी नाराज हो गए है। लोग इस मामले को लेकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने 'रेडिट' पर लिखा है- ये कितना इनसेंसिटिव और बेफिजूल है। शेफाली के फैंस को इसे पढ़कर कितना बुरा लगेगा।

-वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा, है- ऐसे इंसान के प्रति रूड होने की कोई जरूरत नहीं, जो अपना बचाव करने के लिए अब यहां नहीं है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मर चुके इंसान से भी जलन? कितना गिर गए हैं आजकल लोग।

शेफाली को 'कांटा लगा गर्ल' पुकारने लगे थे लोग

जानकारी के अनुसार शेफाली जरीवाला जिस हिट रीमिक्स 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं, उसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। लोग इस रिमिक्स गाने से शेफाली जरीवाला को जानने लगे थे। रीमिक्स वीडियो के बाद से ही लोग शेफाली को 'कांटा लगा गर्ल' पुकारने लगे थे। हालांकि बाद में एपिलेप्सी के चलते शेफाली ने बहुत ही कम काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+