शेफाली जरीवाला की मौत के 6 दिन बाद 'खास' दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा, ये क्या कह गए एक्टर? उठा ऐसा सवाल
Shefali Jariwala and Ronit Roy: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने गत 27 जून 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर है कि 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते एक्ट्रेस का निधन हो गया है।
एंटी एजिंग की दवाइयां ले रही थीं शेफाली
ऐसे में शेफाली जरीवाला की मौत ने सबको शॉक्ड कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली जरीवाला ने खाली पेट कुछ खास दवाइयों का सेवन कर लिया था। ये दवाइयां एंटी एजिंग से जुड़ी हुई थीं।

शेफाली की मौत को लेकर रोनित रॉय का बड़ा बयान
वहीं इस बीच शेफाली जरीवाला के दोस्त और को-एक्टर रोनित रॉय ने भी एक्ट्रेस के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एनडीटीवी से बात करते हुए रोनित रॉय ने कहा है- ये बहुत ही दुखद खबर है। मैंने शेफाली के पति पराग त्यागी के साथ काम किया है। वह एक बहुत प्यारा इंसान है।
'शेफाली का जाना दिल तोड़ देने वाला'
-रोनित रॉय ने आगे कहा है- शेफाली जरवीला और पराग त्यागी से मेरी अक्सर मुलाकात होती रहती थी। हम कभी किसी इवेंट में मिल जाते थे या फिर कभी साथ में डिनर पर चले जाते थे। वह एक स्वीट कपल थे। इतनी कम उम्र में इस तरह से शेफाली का जाना दिल तोड़ देने वाला है।
-आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि शेफाली जरीवाला लंबे समय से एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं। वहीं एक्ट्रेस की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर इस ट्रीटमेंट को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।
'किसी की निजी जिंदगी को लेकर अटकलें लगाना गलत'
-रोनित रॉय ने न सिर्फ शेफाली जरीवाला के निधन पर शोक जताया, बल्कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों और साजिशी थ्योरीज पर सवाल भी उठाए। उनका कहना है कि जब तक कोई पुख्ता जानकारी न हो, किसी की निजी जिंदगी को लेकर अटकलें लगाना गलत है। ऐसे वक्त में संवेदना और सम्मान ही सबसे जरूरी चीज है।
-रोनित रॉय ने कहा है- मैं इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं समझता, क्योंकि न मेरे पास कोई पक्की जानकारी है और न ही आपके पास। हम डॉक्टर नहीं हैं, जो ये तय कर सकें कि मौत की वजह क्या थी। हमें ऐसी बातों पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।
-रोनित रॉय ने कहा है- आजकल सोशल मीडिया पर दो यूनिवर्सिटी चल रही हैं, एक व्हाट्सऐप और एक इंस्टाग्राम। एक ही घटना पर 10 से 12 थ्योरीज बन जाती हैं, लेकिन सच्चाई किसी को पता नहीं है। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग बिना तथ्यों के अफवाहें फैलाते हैं। किसी की मौत हुई है, तो सबसे पहले उसकी इज्जत करनी चाहिए।
शेफाली जरीवाला का आखिरी चैट वायरल
-आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत के बाद से उनके पुराने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में उनकी आखिरी चैट भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शेफाली जरीवाला ने आखिरी बार अपने खास दोस्त और एक्टर विशाल सिंह से व्हाट्सऐप पर बात की थी। शेफाली की ये चैट उनके मौत से पहले की है।
-विशाल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर व्हाट्सऐप पर शेफाली से अपनी आखिरी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। चैट से पता चल रहा है कि दोनों कैसे मिलने की प्लानिंग बना रहे थे। जानकारी के अनुसार शेफाली का कॉन्टैक्ट नंबर विशाल सिंह के फोन में 'जरी' के नाम से सेव था।












Click it and Unblock the Notifications