शेफाली जरीवाला की मौत के 3 महीने बाद ये क्या बोल गए पति पराग त्यागी? सामने रखा दम तोड़ने का ऐसा 'सच'

Shefali Jariwala: जून 2025 में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर ने उनके फैंस और इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया था। उनकी असामयिक मौत के बाद सोशल मीडिया में तरह-तरह के दावे किए गए।

शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर बड़ा खुलासा
कुछ लोगों ने कहा था कि शेफाली जरीवाला की मौत खाली पेट एंटी-एजिंग दवाइयां लेने की वजह से हुई थी। हालांकि अब उनके पति और एक्टर पराग त्यागी ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Shefali Jariwala

पराग त्यागी ने पॉडकास्ट में खोला ऐसा राज

पराग त्यागी ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है और पहले पॉडकास्ट में पत्नी की मौत से जुड़े इन दावों को पूरी तरह से गलत करार दिया है। पराग त्यागी ने शेफाली की मौत से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

'एंटी-एजिंग दवाइयां नहीं लेती थीं शेफाली'

-पराग त्यागी ने कहा है कि लोगों के पास सिर्फ अधूरी जानकारी है। उन्होंने बताया कि शेफाली जरीवाला ने कभी एंटी-एजिंग दवाइयों का हानिकारक तरीके से सेवन नहीं किया।

-पराग त्यागी ने कहा- वह नियमित रूप से मल्टीविटामिन लेना भूल जाती थीं, इसलिए महीने में एक बार आईवी ड्रिप के जरिए विटामिन लेती थीं। इस ड्रिप में मल्टीविटामिन, विटामिन सी, कोलेजन और ग्लूटाथियोन शामिल रहता था, जो हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है।

'मौत वाले दिन शेफाली ने 2 बार खाना खाया था'

-मौत वाले दिन व्रत रखने की खबरों पर भी पति पराग त्यागी ने सफाई दी है। उन्होंने बताया है- उस दिन शेफाली जरीवाला ने व्रत तो किया था लेकिन पूजा करने के बाद खाना खाया था। फिर थोड़ी देर सो गई थीं और उठकर दोबारा खाना खाया था। ऐसे में ये कहना गलत है कि उन्होंने कुछ खाया ही नहीं था।

-पराग त्यागी के मुताबिक शेफाली जरीवाला की फिटनेस और यंग लुक की वजह उनका डिसिप्लिन था, न कि कोई एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट। वह बैलेंस्ड डाइट और वर्कआउट पर पूरा ध्यान देती थीं। उन्हें आइसक्रीम और चाइनीज खाना भी खूब पसंद था। वह खुद को किसी चीज से दूर नहीं करती थीं।

-पराग त्यागी ने अंत में मीडिया और लोगों से अपील की है कि वह बिना सच जाने अफवाहें न फैलाएं। पराग त्यागी ने कहा- मुझे नहीं पता कि व्रत वाली कहानी कहां से आई। लोगों ने इसे उठाया और फैलाया। मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि पहले सच्चाई जानें और फिर बातें करें।

शेफाली जरीवाला की मौत की कहानी

-जानकारी के अनुसार 'कांटा लगा' रिमिक्स सॉन्ग पर लोगों को जमकर डांस कराने वाली एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की 27 जून 2025 की रात को मौत हो गई थी। 42 की उम्र में उनकी अचानक हुई मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था।

-कहा जा रहा था कि कार्डियक अरेस्ट के चलते शेफाली जरीवाला की मौत हुई थी। हालांकि उनके मौत के कारणों को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+