'क्या मेरा बेटा भी आत्महत्या कर ले?' Tunisha Sharma की मां पर शीजान खान की मां का फूटा गुस्सा
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद शीजान खान की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शीजान के परिवार वालों ने कई बड़े खुलासे किए हैं।
Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को टीवी शो के सेट पर मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। तुनिषा की मां ने उन पर और उनके परिवार वालों पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कई बार मांग की है कि, शीजान को इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ऐसे में अब शीजान के परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

तुनिषा की मां पर भड़कीं शीजान की मां
शीजान खान के परिवार वालों ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने तुनिषा शर्मा की मां द्वारा लगाए सभी आरोपों को खारिज किया। साथ ही शीजान खान की बहन फलक नाज और उनकी मां ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई खुलासे किए हैं। वहीं शीजान खान की मां ने तुनिषा की मां लगाए आरोपों पर भड़क गई।

दरगाह वाले आरोप पर कही ये बात
शीजान खान की मां ने कहा कि, 'तुनिषा की मां ने शीजान और हमारे परिवार के बारे में काफी कुछ गलत कहा है, इस बीच हम इज्जत बनाए रखेंगे। हम ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। उन्होंने मेरे बेटे पर आरोप लगाया कि वह तुनिषा को जबरदस्ती दरगाह ले जाती थी, पर क्या हम किसी के साथ एक धर्म फॉलो करने के लिए जबदस्ती कर सकते हैं'।

'शीजान ने तुनिषा को नहीं मारा'
शीजान खान की मां ने आगे कहा कि, 'तुनिषा के मां बिना किसी सबूत के कुछ भी बयान दे रही हैं। तुनिषा की मां ने कहा था कि, शीजान ने उनकी बेटी को खूब मारा। क्या आपको हम में से कोई ऐसा लगता है कि, अगर कोई हमारी बेटी पर हाथ उठाता है तो हम चुपचाप तमाशा देखते रहेंगे'।

'मेरा बेटा भी आत्महत्या कर ले?'
शीजान खान की मां ने तुनिषा की मां पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'मैं तुनिषा की मां से पूछना चाहती हूं, आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है, वह मेरी भी बेटी की तरह ही थी। मैंने उसे अपने घर पर खाना खिलाया है। क्या आप चाहती हैं कि मेरा बेटा भी आत्महत्या कर ले? क्या आपकी नजर में ये सही होगा?'

हिजाब वाली तस्वीर की सामने आई सच्चाई
इसके अलावा शीजान खान की बहन फलक नाज ने तुनिषा की हिजाब वाली तस्वीर की सच्चाई बताई। बता दें कि, तुनिषा की मां ने आरोप लगाया था कि, शीजान के परिवार वालों ने धर्म परिवर्तन के लिए एक्ट्रेस पर दबाव डाला था। उनके इस बयान पर शीजान की बहन फलक नाज ने कहा कि, 'हिजाब में तुनिशा की वायरल हो रही तस्वीर शो के सेट की है जो शूट का हिस्सा था। इसे देखा जा सकता है। हमने उसे कभी हिजाब नहीं पहनाया, यह चैनल की तरफ से था'।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications