करीना कपूर की सास शर्मिला टैगोर ने 'क्रू' को कहा 'बेतुकी', बोलीं- 'महिला ही महिला की दुश्मन'
Sharmila Tagore On Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की इस साल 29 मार्च को फिल्म क्रू रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में शानदार कलेक्शन किया था। इस फिल्म में करीना के अलावा तब्बू और कृति सेनन भी लीड रोल में नजर आई थीं। अब इस फिल्म पर रिएक्ट करते हुए शर्मिला टैगोर ने बेतुका बताया है।
'क्रू' को बताया बेतुका
करीना कपूर की फिल्म क्रू को फैंस ने काफी पसंद किया। लेकिन एक्ट्रेस की सास शर्मिला टैगोर को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि, 'बेशक, यह बेतुका है, विश्वास से परे है लेकिन तीन महिलाएं ने इसमें शानदार काम किया।'

शर्मिला को कैसी लगी फिल्म 'क्रू'?
शर्मिला टैगोर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, 'एक विमान उतार रही है, एक तिजोरी तोड़ रही है, सभी तरह के काम एक साथ कर रहे हैं और तीनों के बीच का जो बॉन्ड है वह काफी अच्छा है। क्योंकि वे कहते हैं कि एक महिला ही महिला की सबसे बड़ी दुश्मन होती है, यहां ऐसा नहीं है।'
शर्मिला टैगोर ने की फिल्म की तारीफ
बातचीत में आगे शर्मिला टैगोर ने कहा कि उनकी बहू करीना कपूर की फिल्म न सिर्फ मनोरंजक थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। इस फिल्म को देखकर लगा कि अब और भी ऐसी और भी फिल्में बनें। इससे फिल्म मेकर्स को ये भरोसा मिलेगा कि वुमेन सेंट्रिक फिल्में भी चल जाती हैं और ऐसी फिल्म को सपोर्ट मिलना चाहिए।
करीना कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, क्रू को मिली सफलता के बाद अब जल्द ही एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघन अगेन' में नजर आएंगे। जिसमें बेबो का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में करीना के अलावा दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि, फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जिसके लिए फैंस को फिलहाल थोड़ा और इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications