Shark Tank India की जज विनीता का छलका दर्द, बोलीं- FB और साइबर पुलिस नहीं की मदद

शार्क टैंक इंडिया सीजन-3 (Short Tank India Season 3) की जज विनीता (Vineeta Singh) को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब खबरें देखी गईं। अपनी मौत और ग‍िरफ्तारी की झूठी खबरों को लेकर विनीता ने साइबर पुलिस और फेसबुक को आड़े हाथों लिया। विनीता ने एक गलत जानकारी देने वाली रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि ऐसी झूठी खबरें पिछले पांच सप्ताह से चल रही हैं।

शुगर कॉस्मेटिक्स के सीईओ व टीवी सीरियल शार्क टैंक इंडिया की जज विनीता सिंह ने अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। पिछले कुछ हफ्तों से खुद के बारे में चल रही तथाकथित खबरों को उन्होंने झूठा बताया। विनीता ने उन भ्रामक रिपोर्टों का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसकी हेडलाइन 'भारत के लिए कठिन दिन: हम विनीता सिंह को अलविदा कहते हैं' थी।

Shark Tank India judge Vineeta

विनीता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि झूठी खबरें पिछले पांच सप्ताह से चल रही हैं। उन्होंने बताया की इसको लेकर उन्होंने मुंबई अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराने के साथ मेटा और मुंबई साइबर पुलिस की भी सूचना दी। इसके बावजूद उनके विषय में गलत खबरें प्रसारित की जाती रहीं।

विनीता सिंह ने एक्स पर लिखा, "मैं 5 हफ्तों से अपनी मौत और अपनी गिरफ्तारी के बारे में पेड पीआर जैसी खबरों का समना कर रही हूं। पहले तो इसे नजरअंदाज किया, फिर कई बार मेटा को रिपोर्ट किया, मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन यह रुकने का नाम नहीं ले रहा। सबसे मुश्किल हिस्सा तब होता है जब लोग घबरा जाते हैं और मेरी मां को फोन करते हैं।"

वहीं मामले में मुंबई पुलिस ने उनकी पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए तुरंत प्रतिक्रिया दी और विनीता को पुलिस से संपर्क करने को कहा। इस पर विनीता ने पुलिस के रिस्पांस के लिए धन्यवाद दिया।

बता दें कि शार्क टैंक इंडिया सीजन-3 (Shark Tank India) की जज व‍िनीता स‍िंह (Vineeta Singh) की मौत और ग‍िरफ्तारी से जुड़ी हुई खबर सोशल मीड‍िया पर छा गईं थीं। कई बार अध‍िकार‍ियों से भी श‍िकायत के बाद जब हल नहीं निकला तो अब वो खुद अपनी मौत की अफवाहों का खंडन करने के लिए खुद सामने आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+