'शमशेरा' की शूटिंग के वक्त चुपचाप कैंसर से जूझते रहे संजय दत्त, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
फिल्म शमशेरा के डायरेक्टर करन मल्होत्रा ने संजय दत्त को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये जानकारी दी।
मुंबई, 21 जुलाई: संजय दत्त, रणबीर कपूर और वाणी कपूर की फिल्म 'शमशेरा' के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के सभी स्टार्स इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। पूरे चार साल बाद रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में दर्शक रणबीर को स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं, ऐसा पहली बार है जब रणबीर कपूर और संजय दत्त बड़े पर्दे पर आमने-सामने होंगे। इन सबके बीच एक्टर संजय दत्त को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

कैंसर से जंग लड़ रहे थे एक्टर
TOI संग एक रीसेंट इंटरव्यू में शमशेरा फिल्म के डायरेक्टर करन ने संजय दत्त को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि संजय दत्त फिल्म की शूटिंग के वक्त कैंसर से जंग लड़ रहे थे।

खबर सुनकर लगा झटका
करन ने बताया कि बिना किसी को बताए एक्टर संजय दत्त कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि जब सबको पता लगा कि उन्हें कैंसर है, तो सब शॉक हो गए। संजय बिना किसी को बताए सारे काम कर रहे थे।

संजय दत्त को बताया सुपरमैन
संजय दत्त को सुपरमैन बताते हुए करन ने कहा कि संजय दत्त ने हम सबको दिखाया है कि जिंदगी में कोई भी कितनी भी बड़ी परेशानी को झेल सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए संजय दत्त सुपरमैन हैं और उनके जैसा कोई नहीं है।

जब कैंसर का चला पता
उन्होंने बताया कि संजय दत्त को अगस्त 2020 में 4 स्टेज के फेफड़ों के कैंसर का पता चला था। कई महीनों के उपचार के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ये घोषणा की थी कि वे कैंसर को हरा चुके हैं।
एक्टर को बताया गुरु
डायरेक्टर ने आगे बताया कि उन्होंने लगातार मुझे गाइड किया है और वे मेरे लिए गुरु हैं। शमशेरा के लिए उन्होंने मुझे लगातार सपोर्ट किया है।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
बताते चलें कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को साल 2020 के अगस्त महीने में कैंसर की बीमारी का पता चला था। महीनों तक चले इलाज के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी के वे कैंसर मुक्त हो चुके हैं।

फिल्म शमशेरा में आएंगे नजर
संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्द ही फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म जुलाई 22 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म में एक्टर को देखने के लिए फैंस बेताब हैं।












Click it and Unblock the Notifications