'मैं फिल्मों का एक्टर हूं और...' रणबीर कपूर ने खोला सोशल मीडिया से दूरी का राज, वाणी ने ऐसे किया सपोर्ट

रणबीर कपूर ऐसे एक्टर हैं, जो दूर-दूर तक सोशल मीडिया पर नहीं हैं। ऐसे में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ना होने का राज खोला है।

मुंबई, 14 जुलाई: आजकल के समय पर सोशल मीडिया लोगों की जरूरत बन चुका है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक.. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। इंडस्ट्री के सेलेब्स की बात करें, तो उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग होती है और ये एक्टर्स फैंस को अपनी डेली लाइफ से अपडेट भी करवाते रहते हैं। शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक, आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक.. सेलेब्स अपने सोशल मीडिया पर अकसर फैंस के साथ रूबरू होते रहते हैं। ऐसे में रणबीर कपूर ऐसे एक्टर हैं, जो दूर-दूर तक सोशल मीडिया पर नहीं हैं। इतना ही नहीं, एक्टर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर अपनी गैरमौजूदगी को लेकर कोई गिला भी नहीं हैं।

रणबीर ने किया खुलासा

रणबीर ने किया खुलासा

रणबीर कपूर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं। हालांकि, एक्टर के फैन पेज से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। इन फैन अकाउंट्स पर एक्टर से जुड़े अपडेट्स रहते हैं। लेकिन फिर भी फैंस एक्टर के सोशल मीडिया पर नहीं होने को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। ऐसे में एक्टर ने अब खुद इसका राज खोला है।

शमशेरा के प्रमोशन के दौरान बोले रणबीर

शमशेरा के प्रमोशन के दौरान बोले रणबीर

अपनी अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन के दौरान रणबीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ना होने का राज खोला है। रणबीर ने बताया कि आखिर क्यों वे सोशल मीडिया पर नहीं हैं। रणबीर ने कहा, मुझे अलग प्लेटफॉर्म पर नहीं होना। उसपे भी मुझे हार्डवर्क करना पड़े, मेरी पर्सनैलिटी दिखाना पड़े। मैं फिल्मों का एक्टर हूं और वहीं रहना चाहूंगा।

वाणी कपूर ने जताई सहमति

वाणी कपूर ने जताई सहमति

तभी रणबीर कपूर की बात से सहमति जताते हुए वाणी कपूर ने कहा कि अपने एक हिस्से को बचा कर अपने पास रखे रहना बेहद जरूरी है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अपने इस हिस्से को संरक्षित करना इसलिए भी जरूरी है ताकि ये सिर्फ आपके और आपके प्रियजनों के पास रहे।

बड़े पर्दे पर रणबीर की वापसी

बड़े पर्दे पर रणबीर की वापसी

बताते चलें कि रणबीर कपूर लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर जल्द ही फिल्म 'शमशेरा' में दमदार लुक में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए एक्टर ने कड़ी मेहनत कर खुद को ट्रांसफॉर्म किया है। उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

एक्टर के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म में एक्ट्रेस वाणी कपूर भी नजर आएंगी। एक्टर की अपकमिंग फिल्म शमशेरा 22 जुलाई सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर का डबल रोल होगा जिसके कारण फिल्म को लेकर फैंस और भी एक्साइटेड हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त और और वाणी कपूर भी नजर आएंगे। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+