शमिता ने बताया, जीजा के जेल में होने के बावजूद क्यों किया बहन शिल्पा को छोड़ बिग बॉस में जाने का फैसला

शमिता ने बताया, जीजा के जेल में होने के बावजूद क्यों किया बहन शिल्पा को छोड़ बिग बॉस में जाने का फैसला

मुंबई, 3 फरवरी: एक्ट्रेस शमिता शेट्टी हाल ही में बिग बॉस 15 के घर से बाहर आई हैं। फिलहाल वो अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद शमिता ने जीजा राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले पर बात की है। अभिनेत्री ने बताया है कि उन्होने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी को कठिन समय में अकेला छोड़कर बिग बॉस में जाने का फैसला क्यों किया।

शमिता ने की जीजा और बहन पर बात

शमिता ने की जीजा और बहन पर बात

शमिता शेट्टी पहले बिग बॉस ओटीटी और उसके बाद बिग बॉस-15 में शामिल रहीं। शमिता उस समय बिग बॉस के घर के अंदर थी जब उनके जीजा राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बातचीत के दौरान शमिता शेट्टी ने कहा, मुझे बहुत दुख होता है कि मैं शिल्पा के साथ उस मुश्किल वक्त का हिस्सा नहीं बन पाई। मुझे उसके साथ रहना अच्छा लगता। जब मैं ओटीटी शो में थी तो शिल्पा के बारे में बहुत फिक्र होती थी। मैं जानना चाहती थी कि क्या हो रहा था।

काम का अनादर नहीं करना चाहती थी

काम का अनादर नहीं करना चाहती थी

शमिता शेट्टी ने कहा, निश्चित ही मुझे तब शिल्पा के साथ रहना अच्छा लगता। ये कोरोना का वक्त था और सब बिना काम के घर में बैठे थे। मैं उस काम का अनादर नहीं करना चाहती थी। उस वक्त में कुछ कमाने के लिए मैंने बिग बॉस में जाने का फैसला लिया।

राकेश बापट को लेकर कही ये बात

राकेश बापट को लेकर कही ये बात

शमिता ने राकेश संग शादी की प्लानिंग और रिलेशनशिप पर भी खुलकर बात की है। शमिता ने कहा, मैं सोच रही हूं कि इस साल शादी कर ली। कोविड के दौरान मुझे अहसास हुआ कि मैं लाइफ में कितनी अकेली हूं। मैं पिछले लंबे वक्त से सिंगल थी लेकिन अब मैं खुश हूं कि मेरे पास अब एक पार्टनर है। मैं सेटल डाउन होने के साथ बच्चे भी चाहती हूं।

शमिता ने मनाया अपना जन्मदिन

शमिता ने मनाया अपना जन्मदिन

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी बुधवार, 2 फरवरी को 43 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी और परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। शमिता शेट्टी ने कई फिल्मों में काम किया है। बिग बॉस में शामिल होने के बाद वो टीव का भी जाना पहचाना चेहरा बन गई हैं।

तेजस्वी ने जीता है बिग बॉस

तेजस्वी ने जीता है बिग बॉस

टीवी शो बिग बॉस को सलमान खान होस्ट करते हैं। हाल ही में ये शो खत्म हुआ है। बिग बॉस-15 की विनर तेजस्वी प्रकाश बनी हैं। तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस-15 की ट्रॉफी और 40 लाख रुपए प्राइज मनी मिली है। प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रन अप और करण कुंद्रा शो के सेकेंड रनर अप रहे। शमिता शेट्टी ने 'बिग बॉस 15' में चौथा स्थान हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+