'शाहरुख की 10 साल फिल्म नहीं चली...'कंगना ने खुद की शाहरुख से तुलना, कहीं बड़ी बात

Kangana Ranaut News: आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंडी से उम्मीदवार के रूप में कंगना रनौत को चुना है, जिसके बाद से ही कंगना रनौत ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्रि में बल्कि पुरे देश में चर्चा की विषय बनी हुयी हैं।

इस सक्रिय राजनीति में प्रवेश पर कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी दौरान
टाइम्स नाउ के एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया, कि क्या वह राजनीति में इसलिए आईं क्योंकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। इस पर अभिनेत्री ने क्या कुछ कहा आईये जानते है।

KANGANA RANAUT BJP

शाहरुख खान की फिल्म 10 साल तक नहीं चली
अभिनेत्री ने इंटरव्यू में पुछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा नहीं ऐसा कुछ नहीं है। दुनिया में ऐसा कोई कलाकार नहीं है जिसकी सारी फिल्म हिट होती हैं। बड़ें-बड़ें कलाकारों की फिल्म फ्लॉप हो जाती है।

कैसे शाहरुख खान ने पठान से पहले फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगा दी थी। शाहरुख की फिल्में 10 साल तक नहीं चली, फिर पठान चली। वैसे मेरी 7-8 साल तक कोई फिल्में नहीं चली, फिर क्विन चली। उसके बाद कुछ अच्छी आयी, 3-4 साल पहले मणिकर्णिका चली।

इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
अभिनेत्री ने अपने आने वाली फिल्म एमर्जेन्सी का ज़िक्र करते हुऐ कहा हो सकता है फिल्म एमर्जेन्सी बहुत अच्छी हीट रहे। कंगना अपने निर्देशन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

अभी ओटीटी पर सितारे नहीं बन रहे हैं
"वास्तव में, ओटीटी के कारण, अभिनेताओं के पास अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर हैं। हम सितारों की आखिरी पीढ़ी हैं, अभी ओटीटी पर सितारे नहीं बन रहे हैं।

हम जाने-माने चेहरे हैं और भगवान की कृपा से हमारी बहुत मांग है। तो ऐसा नहीं है, लेकिन बात सिर्फ इतनी है कि मैं कला के क्षेत्र में व्यस्त रहने के बजाय खुद को वास्तविक दुनिया से अधिक जोड़ना चाहती हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+