शाहिद कपूर की 'देवा' की शुरुआत रही फीकी, 'तेरी बातों में उलझा जिया' को भी नहीं पछाड़ सकी
Deva Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की देवा सिनेमाघरों में 31 जनवरी को रिलीज हुई। मेकर्स ने इस फिल्म का बज भी खूब बना था। शाहिद के नए अवतार के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड थे। देवा को एडवांस बुकिंग में भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसको देखने के बाद ट्रेड पंडितों ने ये अनुमान लगाया था कि फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करेगी।
ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि अर्ली एस्टीमेट में फिल्म का कलेक्शन 7 करोड़ रुपए बताया जा रहा था। लेकिन फिल्म को फीकी शुरुआत मिली है। देवा की ऑक्यूपेंसी 10.24% रही है। सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी नाइट शोज में देखने को मिली है। ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड में मजबूती मिलेगी। हालांकि देवा ने शाहिद कपूर की फिल्म ने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को भी नहीं पछाड़ पाई है। उस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।

हालांकि देवा को लेकर सोशल मीडिया पर जिस तरह का बज बना हुआ है, ऐसा देख लगता है कि वीकेंड में कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है। देवा एक फुल फ्लेज्ड एक्शन फिल्म है, जिसे रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है। पूरे प्रमोशन के दौरान इसे मेकर्स और शाहिद ने मुंबई पुलिस का रीमेक मानने से इंकार किया है। लेकिन जब आप फिल्म देखते हैं तो उनका दावा निराधर दिखता है। इसमें रोशन ने बस क्लाइमैक्स बदला है। बाकी इसका पूरा फ्लेवर और कलेवर वही मुंबई पुलिस वाला है। शाहिद का एग्रेशन भी कबीर सिंह जैसे दिखता है। हालांकि उन्होंने इस बात को नकारा है कि कबीर सिंह और देव आंब्रे के किरदार में किसी भी प्रकार की कोई समानता है।
देवा में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगडे, प्रवेश राणा, कुब्रा सैत और पवैल गुलाटी अहम रोल में हैं। इस फिल्म से रोशन एंड्रयूज ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इसके पहले वो मलयालम इंडस्ट्री में काम करते रहे हैं। वहां उन्होंने एक से एक हिट फिल्में दी हैं। मुंबई पुलिस भी इन्होंने ही डायरेक्ट की थी। इसमे पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में थे। मलयालम में ये हिट थी,अब देखना है कि हिंदी दर्शक देवा को पसंद करते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications