डिनर डेट पर निकले शाहिद कपूर ने खोया अपना आपा, नजारा देख पत्नी मीरा राजपूत के भी उड़े होश, क्या हुई बात?
Shahid Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में दमदरा एक्टिंग की थी। ये फिल्म दर्शकों को तो काफी पसंद आई ही है, साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छी कमाई ही है। अपनी इस सुपरहिट फिल्म की शानदार सक्सेस को इन्जॉय करने के बाद हाल ही में शाहिद कपूर को उनकी पत्नी मीरा कपूर के साथ स्पॉट किया गया था।
मीरा राजपूत के साथ रोमांटिक डिनर डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 22 अप्रैल 2024 को शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर निकले थे। दोनों जब रेस्तरां से बाहर निकल रहे थे तो वहां पहले से ही कुछ पैपराजी उनका इंतजार कर रहे थे। वायरल हो रहे वीडियोमें देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर रेस्तरां के बाहर खड़े पैपराजी को देखते ही भड़क जाते हैं।

पैपराजी को देखकर भड़के शाहिद कपूर
आपको बता दें कि रेस्तरां से बाहर निकलते हुए शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को कैप्चर करने के लिए पैपराजी जैसे ही उनकी तरफ बढ़ते हैं वैसे ही शाहिद अपना आपा खो देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद अपनी पत्नी मीरा का हाथ थामकर रेस्तरां से बाहर निकल रहे थे। पैपराजी को उनके इर्द-गिर्द घूमते देखकर शाहिद को अच्छा नहीं लगता है। आखिरकार शाहिद ने उन्हें टोक देते हैं और उखड़ते हुए उन्हें फटकार भी लगा देते हैं।
वीडियो में नाराज दिखे शाहिद कपूर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शाहिद कपूर नाराज दिखाई दे रहे हैं और पैपराजी को रुकने का इशारा करते नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर कहते हैं- यार, क्या आप लोग ये सब बंद करोगे, क्या आप लोग जरा सही से बिहेव करोगे? इस वीडियो को देखने के बाद लोग शाहिद कपूर के लिए जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कुछ लोग एक्टर को सपोर्ट करते दिख रहे हैं, वहीं कई लोग उनके इस व्यवहार से नाराज भी नजर आ रहे हैं।
लोगों ने कहा- एक्टर का पर्मानेंट एटिट्यूड
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट रते हुए लिखा है- भाव मत दो इनको, इनकी पत्नी भी खुद को स्टार समझती हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- कॉपी मूवी कैरक्टर का पर्मानेंट एटिट्यूड है ये। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- जबरदस्ती हाथ पकड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications