'घर में आज झगड़ा होगा' करीना-शाहिद ने सरेआम एक दूसरे को किया हग, मुनव्वर फारूकी ने दिया ऐसा बयान
Shahid Kapoor Kareena Kapoor: करीना कपूर और शाहिद कपूर जो एक वक्त पर रियल कपल थे, उन्हें सालों बाद आइफा अवॉर्ड्स में साथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और खूब सारी बातचीत की। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच, बिग बॉस फेम मुनव्वर फारूकी ने इस पर प्रतिक्रिया दी।
सालों बाद आइफा अवॉर्ड्स में शाहिद कपूर और करीना कपूर को यूं साथ देखकर फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। फैंस को फिल्म जब वी मेट की याद आ गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर सनसनी मच गई। लेकिन इनकी इस मुलाकात पर मुनव्वर फारूकी ने मजे लिए।

मुनव्वर फारूकी का मजेदार ट्वीट
मुनव्वर फारूकी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर करीना कपूर और शाहिद कपूर की इस मुलाकात पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, "शाहिद कपूर के घर पर आज झगड़ा होने वाला है।" उनके इस पोस्ट पर फैंस ने खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Saif Ali-Kareena Kapoor: बॉलीवुड के 'रॉयल कपल' हैं कितनी संपत्ति के मालिक, कौन है सैफ-करीना में ज्यादा अमीर?
करीना-शाहिद की लव स्टोरी
बता दें कि, करीना और शाहिद 2000 के दशक में एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों ने साथ में 'फिदा', 'चुप चुप के' और 'जब वी मेट' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के फैंस दीवाने थे। हालांकि, 'जब वी मेट' की शूटिंग शुरू होने से पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
अपनी-अपनी ज़िंदगी में खुश हैं दोनों
करीना को फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान से प्यार हो गया और दोनों ने 2012 में शादी कर ली। उनके दो बेटे हैं- तैमूर और जेह। वहीं, शाहिद ने 2015 में दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी की और उनके दो बच्चे हैं- मीशा और ज़ैन। भले ही दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन सालों बाद इन्हें इस तरह साथ देखकर सोशल मीडिया फैंस डिमांड कर रहे हैं कि इन्हें फिर से फिल्म में साथ काम करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications