Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान 1100 रु.में बेच रहीं 'सलाद', Momo की कीमत उड़ाएगी होश, नहीं देखा होगा ऐसा मेन्यू

Gauri Khan: बॉलीवुड के 'बादशाह' यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अपना परिवार संभालने के साथ साथ बड़ी ही शानदार तरीके से अपना बिजनेस भी देख रही हैं। गौरी खान इन दिनों फूड बिजनेस में खूब सक्सेस हासिल कर रही हैं।

गौरी खान का 'तोरी' लग्जरी डाइनिंग की झलक देता है
गौरी खान का मुंबई स्थित रेस्तरां 'तोरी' सिर्फ अपने आकर्षक इंटीरियर के लिए ही नहीं बल्कि इसके लजीज व्यंजन भी धूम मचा रहे हैं। इस सेलिब्रिटी हॉटस्पॉट का मेन्यू कार्ड बेहतरीन लग्जरी डाइनिंग की झलक देता है जिसकी कीमतें भी इसके उच्च-स्तरीय माहौल से मेल खाती हैं।

Gauri Khan

'तोरी' रेस्तरां का खास मेन्यू कार्ड

गौरी खान के 'तोरी' रेस्तरां के मेन्यू कार्ड पर एक नजर डालने से पता चलता है कि यहां समर वेजिटेबल सुई 950 रुपये में, ट्रफल एडामामे 950 रुपये में और 1500 रुपये में आठ पीस वाला एक विस्तृत तोरी वेज ग्योजा सेलेक्शन (Tori Veg Gyoza Selection) परोसा जाता है।

1100 रुपए में मिलता है 'साशिमी सलाद'

-'तोरी' रेस्तरां में सलाद की भी कई तरह की वैराइटीज उपल्बध हैं जिनकी कीमत देखने लायक है। आइसबर्ग सलाद के लिए 500 रुपये से लेकर सैल्मन, टूना और हमाची के बेहतरीन मिश्रण वाले साशिमी सलाद (Sashimi Salad) की कीमत 1100 रुपये है।

-स्नैक्स और टेम्पुरा सेक्शन में खाने वाले 600 रुपये में एनोकी मशरूम टेम्पुरा (Enoki Mushroom Tempura) और 750 रुपये में सिंगापुर मिर्च के साथ लोटस रूट का आनंद ले सकते हैं।

-मीट और पोल्ट्री के विकल्पों में चिकन याकिटोरी 800 रुपये में उपलब्ध है जबकि मेनू के सबसे महंगे व्यंजन, याकिनिकु एनजेड लैम्ब चॉप की कीमत 3800 और मिसो ब्लैक कॉड की कीमत 4700 रुपये है।

-सी फूड लवर्स के लिए नॉर्वेगियन सैल्मन की कीमत 1900 रुपये है जबकि श्रिम्प कुशियाकी की कीमत 650 रुपये है। यहां देखें पूरा मेन्यू-

'तोरी' को लेकर हुआ था ऐसा विवाद

-गौरी खान के प्रीमयम रेस्तरां तोरी ने अपने बेहतरीन व्यंजनों से भरे मेन्यू के जरिए लोगों को ध्यान आकर्षित किया है लेकिन हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर द्वारा इसी रेस्तरां पर 'नकली' पनीर परोसने का आरोप लगाने के बाद इसे विवादों का सामना करना पड़ा था।

-रेस्तरां तोरी के सह-संस्थापक अभयराज कोहली ने पॉप डायरीज को दिए एक इंटरव्यू में इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सख्त स्वच्छता मानकों के बावजूद एक उच्च-स्तरीय रेस्तरां में निरंतरता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

-शेफ स्टीफन गादित ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया था कि इस घटना से कारोबार में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा था- इससे हमारा बिजनेस बढ़ा और इंस्टाग्राम पर मेरे फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ी है। ये विवाद एक वरदान साबित हुआ है।

शेफ स्टीफन गादित ने आगे बताया कि चर्चा के बाद कंटेंट क्रिएटर को ये बात समझ आ गई और उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी थी। उन्होंने कहा था- हमारा मानना ​​है कि लोग इतने समझदार हैं कि समझ सकें कि क्या हो रहा है।

सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं गौरी खान

आपको बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने हॉस्पिटैलिटी की दुनिया में कदम रखने से पहले एक इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपनी अच्छी पहचान बना ली थी। गौरी खान एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं। उन्होंने अब तक कई मशहूर हस्तियों के घरों और आलीशान ऑफिसों को डिजाइन किया है, जिनमें अर्थ और सांचोस जैसे रेस्तरां भी शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+