साउथ की मशहूर एक्ट्रेस को शाहरुख खान ने सरेआम किया किस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें किंग खान नयनतारा को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
Shah Rukh Khan Kiss Nayanthara: फिल्म पठान को मिली जबरदस्त सक्सेस के बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म जवान की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में सुपरस्टार चेन्नई में जवान एक्ट्रेस नयनतारा के घर पहुंचे जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में एक्टर जाते-जाते नयनतारा को किस करते नजर आए। जिसे देख फैंस उन पर फिदा हो गए।

नयनतारा के घर पहुंचे शाहरुख खान
दरअसल, शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की शूटिंग के लिए चेन्नई गए हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में नजर आने वाली है। एक्टर हाल ही में नयनतारा से मिलने उनके घर गए थे और उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो ट्विटर पर सामने आए हैं।
एक्ट्रेस को सरेआम किया फ्लाइंग किस
एक्ट्रेस से मिलने के बाद शाहरुख खान बाहर निकले और फिर उन्होंने नयनतारा को फ्लाइंग कर गुडबॉय कहा। जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। इस दौरान जाते वक्त लाखों फैंस की भीड़ देखने को मिली। शाहरुख खान का ये वायरल वीडियो इंटरनेट पर सबका दिल जीत रहा है। बता दें कि, इस वीडियो में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा भी नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
शाहरुख खान का नयनतारा को दिया ये फ्लाइंग किस सभी फैंस का दिल जीत रहा है। वीडियो पर लगातार फैंस तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मैं इस जोड़ी को पहले से ही प्यार करता हूं और शाहरुख खान इतने अच्छे हैं।' एक ने लिखा, 'उसकी ओर से गले लगाने का मजा ही कुछ और है... वह इतना कोमल लेकिन इतना हैंडसम और मजबूत है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब गौरी खान का क्या होगा'।

जवान की शूटिंग से लौटे किंग खान
बता दें कि, 'पठान' को बॉक्स ऑफिस पर मिली बड़ी सफलता के बाद शाहरुख खान अब काम पर वापस लौट आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख ने चेन्नई में उतरते ही नयनतारा से मिलने पहुंचे। वहीं फिल्म में लीड एक्टर्स की बात करें तो, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और योगी बाबू भी फिल्म जवान में दिखाई देंगे। ये फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड
शाहरुख खान ने फिल्म पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आए। देखना होगा कि, आने वाले दिनों में पठान और कितने नए रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो पाती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications