'ये कैसा हीरो है, पर्सनालिटी तो है नहीं' जब शाहरुख खान को गार्ड ने एक्टर मानने से किया था इंकार
शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। लेकिन, एक वक्त ऐसा भी था जब लोग उनका नाम तक नहीं जानते थे।
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को कौन नहीं जानता। देश में ही नहीं विदेश में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन, एक वक्त ऐसा भी था जब वह एक्टिंग करियर शुरू कर चुके थे लेकिन उनके बारे में कोई नहीं जानता था। इसका खुलासा खुद शाहरुख खान ने सिमी ग्रेवाल एक पुराने इंटरव्यू में किया था। शाहरुख खान ने कहा था कि, एक बार उन्हें अपनी ही फिल्म के सेट पर जाने से गार्ड ने रोक दिया था। क्योंकि वह यह मानने को तैयार नहीं थे कि शाहरुख एक एक्टर हैं।

शाहरुख खान ने साझा किया पुराना किस्सा
शाहरुख खान ने अपने इस पुराने में इंटरव्यू में बताया था कि उस वक्त उनकी फिल्म शिकार रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म बड़े पर्दे पर कभी रिलीज नहीं हो पाई। इस पुराने किस्से को याद करते हुए शाहरुख खान ने बताया कि एक बार सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें उनकी ही फिल्म के मुहूर्त में जाने नहीं दिया था।

जब गार्ड ने एक्टर मानने से किया इंकार
शाहरुख खान ने कहा था कि, उस सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया था। यहां तक कि, किंग खान ने उनसे अंदर जाने के लिए उन्होंने गिड़गिड़ाया भी और कहा 'मैं फिल्म का हीरो हूं मुझे अंदर जाने दो'। गार्ड ने उनको मना करते हुए कहा कि, 'बहुत देखे हैं हीरे मोती मैंने तेरे जैसे'।

गार्ड के सामने गिड़गिड़ाते रहे किंग खान
इतना ही नहीं शाहरुख खान ने गार्ड से यह तक कहा कि, 'सब मेरा इंतजार कर रहे हैं और इसके लिए मुझे स्टेज पर आना है, प्लीज मुझे जाने दो। ये बताना अजीब लग रहा था कि देखो में शाहरुख खान और मैं कह रहा हूं कि मैं इस फिल्म का हीरो हूं।' इसके बावजूद गार्ड अपनी बात पर अड़ा रहा। हालांकि बाद में अंदर से उनका कोई क्रू मेंबर आया और उसने गार्ड को समझाया और बताया कि यह शाहरुख खान है और ये फिल्म के हीरो हैं।

'पर्सनालिटी तो है नहीं, ये कैसा हीरो है?
शाहरुख खान ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा कि, उस गार्ड ने तब भी मुझे हीरो मानने से इंकार कर दिया और वह यकीन ही नहीं कर पा रहा था कि, मैं एक एक्टर हूं। गार्ड ने उस वक्त मेरी पर्सनालिटी देखकर ये तक कह दिया कि, 'पर्सनालिटी तो है नहीं, ये कैसा हीरो है? बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म शिखर कभी नहीं बन पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक कम बजट की वजह से फिल्म बंद कर दी गई थी।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
बता दें कि, हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का कलेक्शन कर वर्लवाइड नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा शाहरुख खान जल्द ही फिल्म जवान में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications