जब शाहरुख खान ने गौरी को पहले वैलेंटाइन पर दिए थे प्लास्टिक के इयर रिंग्स, ऐसे किया अपने प्यार का इजहार

Shah Rukh Khan Gauri Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी। किंग खान ने अपने करियर में कई रोमांटिक फिल्में दी हैं। यही वजह है कि उन्हें रोमांस का बादशाह कहा जाता है। केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी शाहरुख काफी रोमांटिक हैं।

बता दें कि, शाहरुख खान ने गौरी खान से साल 1991 में शादी की थी। एक्टर से शादी करने के लिए गौरी अपने परिवार के खिलाफ हो गई थीं। जैसा कि वैलेंटाइन डे 2024 नजदीक है, हम आपको उस समय पर ले जाते हैं, जब शाहरुख ने गौरी के लिए वैलेंटाइन डे पर पहली बार गिफ्ट दिया था।

Shah Rukh Khan

2023 में, शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'आस्क एसआरके' सेशन रखा था। एक्स पर एक फैन ने एक्टर से पूछा था, "गौरी मैम को वैलेंटाइन डे पर आपने पहला गिफ्ट क्या दिया था? @iamsrk #AskSRK।" इसके जवाब में उन्होंने लिखा, "अगर मुझे ठीक से याद है, तो अब 34 साल हो गए हैं... गुलाबी प्लास्टिक की बालियों की एक जोड़ी, मैंने दिए थे।"

शाहरुख फिल्म इंडस्ट्री में सबसे रोमांटिक एक्टर्स में से एक हैं। साल 2020 में, उन्होंने एक्स पर गौरी के साथ हाथ पकड़ते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, "36 साल...अब तो वैलेंटाइन भी हमसे पूछ कर आता है। आप सभी को शुभकामनाएं, पाबंदियों से परे प्यार।" बता दें कि, शाहरुख और गौरी खा के तीन बच्चे हैं जिनका नाम आर्यन, सुहाना और अबराम है।

शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म डंकी में देखा गया था जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म से पहले उन्होंने जवान और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। जो कि दर्शकों को काफी पसंद आई। अब फैंस को एक्टर की अगली फिल्म का इंतजार है। हालांकि एक्टर ने अब तक इसकी घोषणा नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+