एयरपोर्ट पर अपने एक फैन को शाहरुख खान ने मारा धक्का, भड़के लोग, वीडियो में नजर आई एक्टर की ऐसी हरकत

Shah Rukh Khan Video: शाहरुख खान के एक फैन ने जैसे ही अपना मोबाइल निकालकर उनके साथ फोटो लेने की कोशिश की तो शाहरुख खान को उन पर गुस्सा आ गया और एक्टर ने अपने फैन को धक्का मार दिया।

shah rukh khan

Shah Rukh Khan Video: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान के ब्लॉकबस्टर साबित बोने के बाद से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शाहरुख खान ने अपनी ये खास जगह कड़ी मेहनत करके बनाई है। आपको बता दें कि शाहरुख खान ने टीवी की दुनिया से अपनी पहचान बनाई थी और आज वह बॉलीवुड के किंग खान के नाम से जाने जाते हैं। आज के समय में शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। इसी बीच शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने एक फैन का हाथ झटकते नजर आ रहे हैं जो उनके साथ सेल्फी लेना चाह रहा था।

शाहरुख खान को अपने फैन पर आया गुस्सा
आपको बता दें कि शाहरुख खान ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जिसे देखने के बाद उनके फैंस उनसे नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल शाहरुख खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। वहीं एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को देखते ही लोगों ने उनको घेर लिया था। वहीं मौजूद शाहरुख खान के एक फैन ने जैसे ही अपना मोबाइल निकालकर उनके साथ फोटो लेने की कोशिश की तो शाहरुख खान को उन पर गुस्सा आ गया।

शाहरुख खान को फैन को मारा धक्का
शाहरुख खान ने गुस्से में उस शख्स के हाथ पर जोर से धक्का मारा ताकि वह सेल्फी न ले सके। शाहरुख खान का धक्का इतना तेज था कि शख्स के हाथ में मौजूद उसका ब्लेजर और फोन जमीन पर गिर पड़ा। शाहरुख खान ने जिस तरह उस शख्स का हाथ झटका उसे देखकर यही लग रहा है कि किंग खान नहीं चाहते था कि वह व्यक्ति उनकी फोटो ले।

शाहरुख खान का वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान की इस हरकत के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद हर कोई पीछे मुड़कर उस व्यक्ति को देखने लगा। इस दौरान शाहरुख खान के साथ उनकी मैनेजर और बॉडीगार्ड्स भी मौजूद थे। सभी लोग भीड़ को देखते हुए शाहरुख खान को प्रोटेक्ट कर रहे थे। वहीं एयरपोर्ट पर मौजूद शाहरुख खान के फैंस उनका नाम लेकर पुकार रहे थे। हालांकि शाहरुख खान ने किसी भी फैन की तरफ देखा तक नहीं। देखें वीडियो-

शाहरुख खान गुस्से में आए नजर
शाहरुख खान ने न ही किसी फैन को हाय-हैलो किया, न किसी के साथ फोटो खिंचवाई और न ही पैपराजी को पोज दिया। वीडियो में शाहरुख खान को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कि वह काफी गुस्से में हैं। शाहरुख खान ने एयरपोर्ट पर किसी की एक न सुनी और फौरन अपनी कार में जाकर बैठ गए। हालांकि शाहरुख खान का वो फैन उनके पीछ उनकी कार तक गया था।

लोगों को आया शाहरुख खान पर गुस्सा
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को शाहरुख खान की हरकत पर काफी गुस्सा आ रहा है। लोग शाहरुख खान के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- शाहरुख खान ये मत भूलो कि हम फैंस की वजह से आप यहां तक पहुंचे हो। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- उनकी फिल्म हिट करवाओ और इनका भाव बढ़वाओ। वहीं एक यूजर ने लिखा है- पठान की वजह से अकड़ आ गई है। लोग शाहरुख खान की इस हरकत पर काफी भड़क गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+