शाहरुख खान ने सरेआम उड़ाया था ऐश्वर्या राय का मजाक, कहा था- वो तो 'भूतनी' बन जाती हैं, मेरे साथ....

Shah Rukh Khan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने इतने सालों के करियर में कई फेमस एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन शाहरुख खान की मानें तो वह अब तक किसी भी फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ जमकर रोमांस करते नजर नहीं आए हैं।

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले फिल्म 'जोश' में साथ काम किया था। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में किंग खान ने ऐश्वर्या राय के भाई का किरदार निभाया था। इसके बाद शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय फिल्म 'मोहब्बतें' में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय जल्द ही मर जाती हैं और फ्लैशबैक में शाहरुख खान को उनकी याद आती रहती है।

Aishwarya Rai

'देवदास' में शाहरुख खान और ऐश्वर्या का रोल
वहीं साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'देवदास' में भी शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय साथ नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म में भी ऐश्वर्या राय ने शाहरुख खान को छोड़कर किसी और से शादी कर ली थी। ऐसे में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय कभी भी किसी भी फिल्म में एकसाथ हैप्पी कपल की तरह नजर नहीं आए हैं।

किंग खान ने ऐश्वर्या राय का उड़ाया था मजाक
इसी बात को लेकर एक अवॉर्ड शो में शाहरख खान ने ऐश्वर्या राय का जमकर मजाक उड़ाया था। शाहरुख खान ने कहा था- हम फिल्म 'जोश' में भाई-बहन बने थे। ऐसे में लोगों ने हमें खूब परेशान किया था। सेट पर कहा जाता था कि हम दोनों सच में भाई-बहन की तरह ही दिखते हैं।

'ऐश्वर्या राय भूतनी बन जाती हैं'
वहीं शाहरुख खान ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहब्बतें' का जिक्र करते हुए कहा था- इस फिल्म में ऐशवर्या राय मेरी गर्लफ्रेंड बनी थीं लेकिन वह मर जाती हैं या फिर कहें कि भूतनी बन जाती हैं। किंग खान ने स्टेज पर खड़े होकर सरेआम ऐश्वर्या राय का खूब मजाक बनाया था। ऐश्वर्या खुद भी इस बात को सुनकर हंस पड़ी थीं। शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को लेकर कहा था- मैं चाहता हूं कि हम दोनों नॉर्मल फिल्म करें। मूवी में इश्क-विश्क करें। मरे नहीं। भाई-बहन के चक्करों से बाहर निकलना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+