'क्या ये तुमने खुद बांधी?' पल्लू लपेटे नजर आईं सुहाना खान, पिता शाहरुख ने पूछी ये बात
हाल ही में सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जिनपर पिता शाहरुख खान ने भी कमेंट कर प्यार लुटाया।
Suhana Khan Saree Pic: शाहरुख खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से एक्टर ने इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई है। इंडस्ट्री और अपने काम के साथ-साथ एक्टर परिवार का ख्याल भी बखूबी रखते हैं। हाल ही में एक्टर की बेटी सुहाना ने साड़ी में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट करते ही ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगीं। लोग सुहाना की तस्वीर पर जमकर कमेंट करने लगे। इस बीच पिता शाहरुख खान के कमेंट की खूब चर्चा हो रही है।

दिवाली पार्टी में शामिल हुईं सुहाना
हाल ही में सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस से लेकर तमाम एक्टर्स ने भी सुहाना की इन तस्वीरों पर कमेंट करना शुरू कर दिया।

पिता शाहरुख ने किया कमेंट
इन सबके बीच एक कमेंट की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। ये कमेंट किसी और का नहीं बल्कि सुहाना के पिता और किंग खान शाहरुख खान का है। शाहरुख ने बेटी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, जिस गति से ये बड़े हो रहे हैं, समय के नियम धरे रह गए हैं।

पिता के कमेंट का दिया जवाब
एक्टर ने आगे लिखा- इतनी सुंदर (क्या आपने खुद साड़ी बांधी है?) पिता के इस कमेंट के जवाब में सुहाना ने कहा- नहीं गौरी ने ये साड़ी बांधी है। देखते ही देखते बाप बेटी के ये कमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।

कहर ढा रही थीं सुहाना
बताते चलें कि सुहाना खान की ये साड़ी वाली तस्वीरें भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी की हैं। पार्टी में सुहाना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने साड़ी कैरी की हुई थी। सुहाना की इन साड़ी वाली तस्वीर की सिर्फ पिता शाहरुख ही नहीं, बल्कि दोस्त शनाया कपूर ने भी जमकर तारीफ की।

शनाया कपूर ने की तारीफ
शनाया ने लिखा आपसे मेरी आंखें हट नहीं रही हैं। वहीं फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने सुहाना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बहुत सुंदर लग रही हैं।

जल्द बॉलीवुड में एंट्री करेंगी सुहाना
सुहाना खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही जोया अख्तर की 'द आर्चीज' के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। इससे सुहाना के साथ-साथ अमिताभ बच्चन की नातिन अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में कदम रखेंगी। ये फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications