विवादों के बीच 'पठान' ने तोड़े बुकिंग के रिकॉर्ड, बिक रहे इतने महंगे टिकट, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर फैंस में अलग तरह का क्रेज बना हुआ है। किंग खान को स्क्रीन में देखने के लिए फैंस महंगी टिकट होने के बावजूद खरीद रहे हैं।

Pathaan Advance Booking: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 2 दिन में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर जितना विवाद हुआ उतना ही फैंस में अलग तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है। अब 4 साल बाद किंग खान स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं तो ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग तुफानी रफ्तार से चल रही है। शाहरुख खान को स्क्रीन में देखने के लिए फैंस महंगी टिकट खरीदने से परहेज कर रहे हैं।

पठान की शुरू हुई एडवांस बुकिंग

पठान की शुरू हुई एडवांस बुकिंग

शाहरुख खान लगभग 4 साल बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म प्रमोशन करने में एक्टर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अब फैंस भी उनको ऑन स्क्रीन देखने के लिए तरस गए हैं। फैंस की दीवनगी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हजारों महंगी टिकट्स होने के बावजूद फैंस टिकट खरीद रहे हैं।

इतने महंगे बिक रहे टिकट

इतने महंगे बिक रहे टिकट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में फिल्म पठान की टिकट 2400, 2200 और 2000 में बिक रही है। हजारों महंगी टिकट होने के बावजूद फैंस टिकट खरीदने से बाज नहीं आ रहे। इतना महंगा शो होने के बावजूद सारे शो हाउसफुल हो गए। अब यहीं से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, फैंस के मन में आज भी शाहरुख खान के लिए बेशुमार प्यार है।

रिलीज से पहले फिल्म ने कमाए इतने करोड़

रिलीज से पहले फिल्म ने कमाए इतने करोड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ गुरुग्राम में ही नहीं बल्कि दिल्ली के कई सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग चल रही है। महंगी टिकट होने के बावजूद फैंस हजारों रुपये खर्च करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने एडवांस बुकिंग से कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले ही 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

फैंस पर नहीं हुआ विवादों का असर

फैंस पर नहीं हुआ विवादों का असर

बता दें कि, फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। कई हिंदू संगठनों ने फिल्म से कुछ सीन हटाने की मांग की थी। यहां तक कि, शाहरुख खान के पुतले तक जलाए गए। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठी। लेकिन, आंकड़ों को देखें तो फिल्म पर इसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। फैंस अपने बादशाह को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

बता दें कि, फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे। पठान में लंबे समय बाद शाहरुख और दीपिका रोमांस करते हुए दिखेंगे। ये फिल्म तेलुगू, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद और कितने नए रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती है।

Recommended Video

    Pathaan Advance Booking : पठान ने एडवांस Booking में ही तोड़े डाले सारे रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+